12.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
HomeराजनीतिUPA के शासन में 6 बार कब-कब हुई सर्जिकल स्ट्राइक? कांग्रेस ने...

UPA के शासन में 6 बार कब-कब हुई सर्जिकल स्ट्राइक? कांग्रेस ने गिनवाई तारीख, BJP बोली झूठ है

Published on

नई दिल्ली

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस आपस में भिड़ गई है। दोनों पार्टी अलग-अलग दावे कर रही हैं। वहीं, कांग्रेस ने शशि थरूर के बयान का खंडन करते हुए कहा है कि UPA सरकार के दौरान भी 6 सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। हमने भी आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन लिया था। दरअसल, शशि थरूर ने कहा था कि पाकिस्तान के खिलाफ पहली सर्जिकल स्ट्राइक BJP के शासन में 2016 में हुई थी।

कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर एक Video पोस्ट भी किया है जिसमें लिखा है कि कोई हो हल्ला नहीं और कोई पीआर भी नहीं, हमने केवल एक्शन लिया। यूपीए के शासन में भी 6 सर्जिकल स्ट्राइक की गई। कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक की तारीख भी गिनवाई। वहीं, BJP ने इसे झूठा करार दिया। BJP ने कांग्रेस के इस दावे को गलत बताया है। BJP का कहना है कि कांग्रेस झूठ बोल रही है। BJP ने कहा कि UPA सरकार के दौरान कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई थी।

कांग्रेस ने गिनवाई 6 बार की सर्जिकल स्ट्राइक की तारीख
पार्टी के एक्स पोस्ट के अनुसार, 19 जून 2008 को पुंछ के भट्टल सेक्टर में तथा 31 अगस्त से 1 सितम्बर 2011 के बीच केल में नीलम नदी घाटी के पार शारदा सेक्टर में हमले किए गए। 6 जनवरी 2013 को सावन पात्रा चेकपोस्ट पर कथित तौर पर हमला किया गया था। 27 और 28 जुलाई 2013 के बीच नाज़ापीर सेक्टर में एक और ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की गई। अंत में, 6 अगस्त 2013 और 14 जनवरी 2014 को नीलम घाटी में दो और हमले किए गए।

शशि थरूर के किस बयान पर हुआ विवाद
बता दें कि शशि थरूर ने कहा कि देश में पहली सर्जिकल स्ट्राइक 2016 में हुई जिसके बाद कांग्रेस असहज हो गई और स्पष्टीकरण देने के लिए अपने एक्स हैंडल पर 6 सर्जिकल स्ट्राइक करने का दावा कर दिया। इतना ही नहीं इस मसले पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इशारे-इशारे में शशि थरूर पर निशाना साध दिया।

क्या बोले रणदीप सुरजेवालारणदीप सुरजेवाला ने कहा कि शशि थरूर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं। हालांकि, सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में उन्होंने जो कहा वह तथ्यात्मक रूप से गलत था। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक सशस्त्र बलों द्वारा की गई थी, और जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार सत्ता में थी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...