14.4 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यPM मोदी के बिक्रमगंज दौरे के बीच डबल मर्डर से थर्राया रोहतास,...

PM मोदी के बिक्रमगंज दौरे के बीच डबल मर्डर से थर्राया रोहतास, चाकू से गोदकर मां बेटी की हत्या

Published on

सासाराम:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतास के बिक्रमगंज दौरे पर हैं। इसी बीच रोहतास में डबल मर्डर की खबर आई है। यहां मां और बेटी को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला की दूसरी बेटी भी गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि महिला दोनों बेटी के साथ खेत में काम करने गई थी, तभी उनपर हमला हुआ है।गंभीर रूप से घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई है। यह वारदात नोखा के लेवड़ा पूर्व टोला की घटना है।

वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गांव वालों और पुलिस को अभी तक वारदात के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गांव वालों का कहना है कि जब इस तरह की घटनाएं होंगी तो भला कानून व्यवस्था संभालने वाले लोगों पर कैसे भरोसा करेंगे। लोगों का कहना है कि इस वारदात से एक बार फिर से साबित हो गया है कि बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म हो चुका है।

मां-बेटी की हत्या की वारदात की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव वालों के साथ परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद आनन-फानन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...