14.4 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यदेहरादून: राज्य स्तरीय एथलीट ने साथी खिलाड़ी पर लगाया रेप का आरोप,...

देहरादून: राज्य स्तरीय एथलीट ने साथी खिलाड़ी पर लगाया रेप का आरोप, धमकी-ब्लैकमेलिंग की शिकायत पर केस दर्ज

Published on

देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक राज्य स्तरीय एथलीट से जुड़ा गंभीर आरोप सामने आया है। खिलाड़ी पर आरोप लगा है कि उसने सितंबर 2024 में देहरादून में एक खेल आयोजन के दौरान एक साथी प्रतिभागी के साथ रेप किया। इसके बाद ब्लैकमेल और आपराधिक धमकी दी। साथी खिलाड़ी की ओर से लगाए गए आरोप ने सनसनी मचा दी है। यह घटना तब सामने आई जब उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली 22 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की एथलीट ने कोतवाली पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार, आरोपी उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर का रहने वाला है। वह भी एक एथलीट है। दोनों एक राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान सितंबर 2024 में देहरादून में थे। इसी दौरान रुद्रपुर के साथी खिलाड़ी ने कथित तौर पर पीड़िता के कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़िता को छेड़छाड़ का पता नहीं चला, क्योंकि उसने नशीली ड्रिंक पी ली थी और बेहोश हो गई थी।

रेप का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर आरोपी कथित तौर पर उसे अपने कमरे में ले गया। कमरे में उसने उसके साथ रेप किया। अपने मोबाइल फोन पर इस वाकये को रिकॉर्ड कर लिया। शिकायतकर्ता ने खुलासा किया कि यह घटना तीन दिन तक जारी रही, जिसके दौरान उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया। आरोपी ने उसके वीडियो को अन्य एथलीटों के बीच वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया।

जान से मारने की धमकी
पीड़ित एथलीट ने अपने बयान में दावा किया है कि जब उसने आरोपी से कहा कि वह इस अपराध की रिपोर्ट पुलिस में करेगी तो उसने न केवल उसे जान से मारने की धमकी दी, बल्कि आपत्तिजनक वीडियो को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर दिया। पीड़ित पीड़िता ने आखिरकार पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले को संभालने वाली सब-इंस्पेक्टर नीमा ने पुष्टि की कि आईपीसी की धारा 376 (रेप), 354 (महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...