14.4 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्य'गरीबों की जमीन अपने नाम लिखवा ली…', बिहार के काराकाट से लालू...

‘गरीबों की जमीन अपने नाम लिखवा ली…’, बिहार के काराकाट से लालू फैमिली पर PM मोदी का वार

Published on

रोहतास,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन के बिहार दौरे के दूसरे और अंतिम दिन रोहतास जिले के विक्रमगंज में जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस रैली में बिहार के लिए केंद्र सरकार की विकास परियोजनाएं गिनाईं, ग्रीन एनर्जी की ओर ले जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), लालू यादव फैमिली पर भी जमकर हमला बोला.

पीएम मोदी ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जंगलराज वाली सरकार की विदाई हुई, तब बिहार की प्रगति को रफ्तार मिली और प्रदेश आगे बढ़ने लगा. उन्होंने कहा कि जंगलराज का दौर अब इतिहास बन चुका है. विकास के काम पहले भी हो सकते थे. पीएम मोदी ने कहा कि लेकिन जिनके ऊपर विकास की जिम्मेदारी थी, उन्होंने तो रेलवे में भर्ती के नाम पर लोगों की जमीन लूट ली. गरीबों को लूट लिया.

उन्होंने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि नौकरी के नाम पर गरीबों की जमीनें अपने नाम लिखवा लीं और खुद राजा की तरह रहते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आज सामाजिक न्याय की बात वह लोग कर रहे हैं, जिनके शासन में शौचालय तक नहीं बने. रोजी-रोजगार के लिए गरीबों को बिहार से बाहर जाना पड़ा. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय बिहार में एनडीए की सरकार में हुआ. हमें डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, कर्पूरी ठाकुर, जयप्रकाश नारायण के सपनों का बिहार बनाना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के चहुंमुखी विकास के लिए डबल इंजन सरकार निरंतर प्रयासरत है. आज काराकाट से हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि आज मुझे इस पवित्र भूमि पर बिहार के विकास को नई गति देने का सौभाग्य मिला है. करीब 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है.

पीएम ने महिलाओं के बड़ी संख्या में आने को बिहार में अपने कार्यक्रमों की सबसे शानदार वाकया बताया और जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया. इससे पहले पीएम मोदी ने काराकाट की धरती से सेना और सीमा सुरक्षा बल के शौर्य की चर्चा भी की. उन्होंने बिहार की धरती से पहलगाम के आतंकियों और उनके आकाओं को कल्पना से भी बड़ी सजा देने, मिट्टी में मिलाने की अपनी बात का जिक्र किया और कहा कि वचन पूरा करने के बाद आया हूं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...