14.4 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यआगरा: मंदिर में 5 साल की बच्ची से रेप का मामला, वीडियो...

आगरा: मंदिर में 5 साल की बच्ची से रेप का मामला, वीडियो वायरल करने वालों पर दर्ज होगा केस

Published on

आगरा:

उत्तर प्रदेश के आगरा से पांच साल की बच्ची से रेप का वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। घटना 18 मई की है। बच्ची के साथ मंदिर में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इसका वीडियो वायरल कर दिया गया। अब इस मामले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश कोर्ट की ओर से दिया गया है। दरअसल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

आगरा के इस रेप के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला है। विशेष जज पॉक्सो एक्ट सोनिका चौधरी ने वीडियो वायरल करने के आरोपी तमाम लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। विशेष जज ने कार्रवाई पूरी कर कोर्ट को इससे अवगत कराने को कहा है।

क्या है मामला?
आगरा के जगदीशपुरा इलाके से एक बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया था। बच्ची की मां ने जगदीशपुरा थाने में केस दर्ज कराया। पवित्र उर्फ पम्पी पर आरोप लगाया गया कि उसने 18 मई को मंदिर में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

कोर्ट ने लिया संज्ञान
विशेष जज पॉक्सो कोर्ट सोनिका चौधरी ने मामले का संज्ञान लिया। विशेष जज ने मामले में नाराजगी जताते हुए जगदीशपुरा के थानाध्यक्ष या केस की जांच करने वाले आईओ को वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों का कृत्य पॉक्सो अधिनियम की धारा 23 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। इसलिए, एक्शन लेकर रिपोर्ट कोर्ट को उपलब्ध कराएं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...