13.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यहनीट्रैप में फंसा नौसेना इंजीनियर… महिला मित्र और 'सर' के कहने पर...

हनीट्रैप में फंसा नौसेना इंजीनियर… महिला मित्र और ‘सर’ के कहने पर पाक एजेंटों को भेजे डिफेंस सीक्रेट्स

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने एक जासूसी के मामले का खुलासा किया है. प्राइवेट डिफेंस कंपनी में काम करने वाले 27 वर्षीय जूनियर सर्विस इंजीनियर रवि वर्मा हनी ट्रैप में फंसकर भारतीय नौसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को लीक कर रहा था. एटीएस के सूत्रों के अनुसार, यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ था, जहां रवि वर्मा का संपर्क एक महिला से हो गया था.

जांच में सामने आया कि नवंबर 2024 में फेसबुक पर प्रीति जायसवाल नाम की महिला ने रवि वर्मा से संपर्क किया. इसके बाद वह वॉट्सएप पर भी उससे जुड़ी और दोस्ताना संबंध बनाए. इस दौरान महिला ने उसकी नौकरी और वर्क प्लेस के बारे में जानकारी हासिल की और फिर उसे सीक्रेट डिटेल शेयर करने के लिए तैयार कर लिया.

नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक महिला और ‘सर’ कहे जाने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के निर्देशों के तहत रवि वर्मा ने मुंबई में प्रतिबंधित नौसेना डॉकयार्ड में डॉक किए गए भारतीय नौसेना के जहाजों और नौकाओं के नाम और स्थानों के बारे में गोपनीय विवरण साझा किए हैं. एटीएस को वर्मा की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली थी. यह पाया गया कि वह वॉट्सएप के माध्यम से दो पाकिस्तानी खुफिया संचालकों के सीधे संपर्क में था. इनपुट की पुष्टि करने और वर्मा से पूछताछ करने के बाद एटीएस ने संवेदनशील रक्षा जानकारी के लीक होने की पुष्टि की.

एटीएस को पहले से ही रवि वर्मा की संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिल गई थी. यह जानकारी केंद्र सरकार के अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र से जुड़ी थी, जिसका लीक होना देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा थी. एटीएस ने रवि वर्मा से कड़ी पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि उसने सचमुच संवेदनशील जानकारी लीक की है. इसके बाद रवि वर्मा, महिला और ‘सर’ नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. महाराष्ट्र एटीएस ने इस मामले में कहा है कि देश की सुरक्षा और रक्षा से जुड़ी जानकारी लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह मामला हनी ट्रैप के जरिये जासूसी के खतरनाक तरीकों को उजागर करता है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...