9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedअनुमान से बेहतर आंकड़े, चौथी तिमाही में 7.4 फीसदी रही GDP ग्रोथ...

अनुमान से बेहतर आंकड़े, चौथी तिमाही में 7.4 फीसदी रही GDP ग्रोथ रेट, वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद 4 साल के निचले स्‍तर पर

Published on

नई दिल्‍ली,

भारत के चौथी तिमाही के GDP का आंकड़ा जारी हो चुका है. वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में भारत की वास्‍तविक जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़कर 7.4 प्रतिशत रहा है, जो निरंतर ग्रोथ का संकेत देता है. हालांकि सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद 6.5% रहा है. यह 4 साल का निचला स्‍तर है.

देश की आर्थिक विकास दर में शानदार तेजी देखी गई है. जनवरी मार्च यानी चौथी तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.4% रही है. यह आंकड़ा अनुमानित 6.85% से काफी बेहतर है, तिमाही दर तिमाही आधार पर तेजी दर्ज की गई है. पिछली तिमाही यानी Q3 FY25 में GDP ग्रोथ रेट 6.2% रही थी, जो अब बढ़कर 7.4% हो गई है. अर्थव्यवस्था का मजबूत प्रदर्शन बताता है कि घरेलू मांग, निवेश और कृषि उत्पादन में मजबूती रही है.

नॉमिनल GDP में शानदार ग्रोथ
पिछले वर्ष की तुलना में नॉमिनल जीडीपी 9.8% बढ़कर ₹330.68 लाख करोड़ पर पहुंच गई, जबकि स्थिर कीमतों पर वास्तविक जीडीपी ₹187.97 लाख करोड़ पर पहुंच गई. अकेले चौथी तिमाही में नॉमिनल जीडीपी 10.8% बढ़कर ₹88.18 लाख करोड़ हो गई है.

क्‍यों आई जीडीपी में इतनी तेजी?
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी किए गए डेटा में इस विस्तार के पीछे मुख्य कारकों पर प्रकाश डाला गया है. मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर 9.4% सालाना ग्रोथ के साथ सबसे आगे रहा, उसके बाद लोक प्रशासन, डिफेंस और अन्य सर्विस 8.9% और वित्तीय, रियल एस्टेट और कारोबारी सर्विस सेक्‍टर में 7.2% की ग्रोथ रहीं. चौथी तिमाही में मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर में और वृद्धि हुई और यह 10.8% पर पहुंच गया.

प्राइवेट कंजम्‍प्‍शन, जो घरेलू मांग का बैरोमीटर है, में वर्ष के दौरान 7.2% की वृद्धि हुई. सकल स्थायी पूंजी निर्माण में भी लचीलापन दिखा, जो सालाना 7.1% और चौथी तिमाही में 9.4% बढ़ा. खनन को शामिल करने वाले प्राथमिक सेक्‍टर में 4.4% की ग्रोथ हुई है. जबकि एक साल पले यह 2.7% थी. चौथी तिमाही में इसमें 5% की तीव्र वृद्धि देखी गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह मात्र 0.8% थी.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...