9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्ययूपी विधानसभा चुनाव 2027 में अखिलेश यादव सीएम बनेंगे, सपा को कितनी...

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में अखिलेश यादव सीएम बनेंगे, सपा को कितनी सीटें मिलेंगी अवध ओझा ने बता दिया

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी समेत अन्य क्षेत्रीय दल अपनी पूरी तैयारी में जुट गए हैं। कुछ दिनों पहले ही आप सांसद संजय सिंह के साथ अवध ओझा लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किए थे। दोनों नेताओं ने भाजपा सरकार की यूपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। इसी बीच आप नेता अवध ओझा का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जोकि बागपत जिले के फुल्हार गांव का बताया जा रहा है। इस वीडियो में अवध ओझा एक बड़ा दावा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में अवध ओझा एक दावा कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। यह फुल्हार गांव में दावा करके जा रहा हूं। अवध ओझा ने कहा कि यूपी चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी (अखिलेश यादव) की 210 सीटों के आसपास आएंगी।

एक्स यूजर शिवम यादव की ओर से शेयर किए गए अवध ओझा के वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक राहुल सिंह नाम के एक्स यूजर ने लिखा है कि ये बकलोलवा दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को भी सीएम बना रहा था। वैसे अखिलेश यादव भी सीएम बनेंगे। इसके बाद हंसने वाला इमोजी लगाया है। शैज निसार एक्स यूजर ने शेर के माध्यम से कहा कि उसूलों पे जहां आंच आए टकराना जरूरी है। जो ज़िन्दा हो तो फिर ज़िन्दा नज़र आना ज़रूरी है। यदि ग़लत हुआ है, हो रहा है, या होने वाला है, तो उसके ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करना ही आपको धरती पर “एक सच्चा मनुष्य बनाता है”। वहीं, अतुल तिवारी एक्स यूजर ने लिखा है कि ये ग्राम प्रधान भी नहीं बन पाएगा कभी। अश्वनी चौधरी यूजर ने लिखा है कि अलहदुल्लाह जैसे इसने आप को दिल्ली में जितवाया, वैसे ही जिताए।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...