11.7 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे...

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, विपक्ष हुआ हमलावर

Published on

मैनपुरी:

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। एकसाथ इतने वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। जहां विपक्ष जमकर हमला बोल रहा है तो वही भाजपा महिला नेता ने चुप्पी साध ली है। वह किसी का फोन भी नहीं उठा रही हैं।

यूपी के मैनपुरी शहर के एक नामचीन मिष्ठान भंडार के संचालक के छोटे भाई के बेटे एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष के बेटे के इस समय सोशल मीडिया में 130 वीडियो वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। भाजपा महिला नेता के बेटे की शादी हो चुकी है और महिला ने पति को छोड़ रखा है। भाजपा नेता महिला के बेटे का उसकी पत्नी से इन्हीं सब हरकतों के चलते विवाद चल रहा है। पिछले दिनों युवक ने पत्नी को सिगरेट से दागा था तो पत्नी ने पुलिस को बुला लिया था, लेकिन राजनीति परिवार का मामला होने के चलते रफा-दफा हो गया था। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाता और उसे मानसिक प्रताड़ित करता था।

युवक की पत्नी ने थाने में शिकायत दी है। उसने बताया है कि मेरे पति का एक महिला से अवैध संबंध है और वो उसके साथ संबंध बनाते हैं। वीडियो बनाकर मुझे दिखाते हैं। कहते हैं कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी, मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। मुझे शादी के बाद भी प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके अलावा सास और ननद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

वहीं, सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की करतूतों से पर्दा उठने लगा है। जनता इनको 2027 के चुनाव में सब सिखा देगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। एक पत्नी के होते हुए एक महिला से इस तरह से संबंध बनाना और अश्लील वीडियो बनाना भारतीय समाज की परंपरा का हिस्सा नहीं है।

दूसरी ओर भाजपा ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। साथ ही भाजपा महिला नेता ने फोन उठाना बंद कर दिया और शांत है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक भाजपा नेता का हाईवे का एक अश्लील वीडियो सामने आया था। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और मामला सामने आ गया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...