11.7 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभेल न्यूज़कॉर्पोरेट इंस्टिट्यूट में पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेष आयोजन

कॉर्पोरेट इंस्टिट्यूट में पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेष आयोजन

Published on

भोपाल

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कॉर्पोरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा “प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना जागृत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत “भारत में प्लास्टिक प्रदूषण के प्रभाव” पर आधारित एक प्रभावशाली लघु फिल्म से हुई, जिसने उपस्थित जनों को इस वैश्विक संकट की गंभीरता से अवगत कराया। संस्थान के निदेशक डॉ. भारत किशोर गुप्ता ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने और समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता श्रीमती अस्मिता चौधरी, वरिष्ठ शैक्षणिक सहायक, आर.ऍम.एन.एच, भोपाल ने प्लास्टिक प्रदूषण के कारणों, प्रभावों और समाधान पर विस्तृत जानकारी दी और छात्रों को पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री अंकुर वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी, संकाय सदस्य, रासेयो स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह आयोजन युवाओं में पर्यावरणीय चेतना जाग्रत करने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल सिद्ध हुआ।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

बढ़ती महंगाई के बीच न्यूनतम वेतन पुनर्निर्धारण की मांग, श्रमिक यूनियन ने सरकार को सौंपा सुझाव पत्र

भोपाल। राजधानी में बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत को देखते हुए भेल...