11.7 C
London
Saturday, May 16, 2026
HomeUncategorized'ग्रीन कार्ड और वीजा होगा रद्द, अगर…', चीनी को सबक सिखा अमेरिका...

‘ग्रीन कार्ड और वीजा होगा रद्द, अगर…’, चीनी को सबक सिखा अमेरिका ने दी स्टूडेंट्स-वर्कर्स को वॉर्निंग

Published on

अमेरिका में रहने वाले विदेशी वर्कर्स, स्टूडेंट्स और ग्रीन कार्ड होल्डर्स की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन सरकार की तरफ से कोई न कोई फरमान जारी कर दिया जा रहा है, जो उनकी टेंशन को आसमान पर पहुंचा दे रहा है। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है, जिसने हर किसी की नींद उड़ा दी है। यूएस सिटिजिनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विस (USCIS) की तरफ से वीजा और ग्रीन कार्ड होल्डर्स को चेतावनी दी गई है। उनसे नियमों के दायरे में रहने को कहा गया है।

USCIS ने कहा है कि अगर कोई कानून तोड़ता है या उसके ऊपर कई सारे मुकदमे दर्ज हैं, तो उसका वीजा और ग्रीन कार्ड रद्द किया जा सकता है। वीजा और ग्रीन कार्ड रद्द होने का मतलब है कि उस शख्स को अमेरिका छोड़कर जाना पड़ेगा। पिछले कुछ महीनों में अमेरिका से हजारों लोगों को डिपोर्ट किया गया है। अमेरिकी सरकार का कहना है कि वह ऐसे लोगों को अपने यहां नहीं रखना चाहती है, जिन्होंने कोई अपराध किया है। उसने अवैध रूप से रहने वाले लोगों को डिपोर्ट भी किया है।

USCIS ने क्या चेतावनी दी है?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर USCIS ने एक पोस्ट किया, जिसमें चीन के एक शख्स का ग्रीन कार्ड रद्द होने की जानकारी दी गई। पोस्ट में कहा गया, “ग्रीन कार्ड पाना एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं। USCIS लॉस एंजिल्स ने चीन से आए एक ऐसे विदेशी की पहचान की है, जिस पर जालसाजी, लॉन्ड्रिंग और क्रेडिट कार्ड के धोखाधड़ीपूर्ण इस्तेमाल के लिए कई गंभीर आरोप हैं। हमें अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने में @ICEgov के साथ साझेदारी करने पर गर्व है।”

एजेंसी ने चीनी शख्स का नाम नहीं बताया है और ना ही इस बात की जानकारी दी है कि उसने क्या अपराध किया था। लेकिन अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि ये मामला सभी ग्रीन कार्ड और वीजा होल्डर्स के लिए एक सबक है। पोस्ट में साफ तौर पर लिखा गया है, “ग्रीन कार्ड और वीजा रद्द कर दिया जाएगा, अगर कोई विदेशी कानून तोड़ता है।” बता दें कि अमेरिका में ग्रीन कार्ड उन लोगों को दिया जाता है, जो स्थायी रूप से देश में रहना चाहते हैं। वर्कर्स को भी ग्रीन कार्ड मिलता है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...