11.6 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यऑपरेशन सिंदूर आत्मनिर्भर भारत की सफलता का उदाहरण है, सीएम योगी ने...

ऑपरेशन सिंदूर आत्मनिर्भर भारत की सफलता का उदाहरण है, सीएम योगी ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ

Published on

कानपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश आगमन पर सीएम योगी ने उनकी जमकर सराहना की और बधाई दी। सीएम योगी ने भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत के शौर्य और पराक्रम के कारण आज पूरी दुनिया भारत के शक्ति और सामर्थ्य को एक उदाहरण के रूप में मान रही है।

सीएम योगी ने कहा कि भारत की न्यू डिफेंस पॉलिसी के अंतर्गत दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करके भारतीय सेना जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है, यह प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा 10 वर्ष पूर्व प्रारंभ किए गए मेड इन इंडिया की उस ताकत का भी एहसास दुनिया को करवाता है, जो इस बार ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया ने देखा है। यह आत्मनिर्भर भारत की सफलता का भी एक बेहतरीन उदाहरण है।

47,600 करोड़ की परियोजनाएं विकसित भारत की नींव- सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश को मिली 47,600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं विकसित भारत की नींव हैं। सीएम योगी ने मां गंगा के पावन तट पर बसे औद्योगिक नगरी कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के उपरांत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का उत्तर प्रदेश की धरती पर यह प्रथम आगमन है। मैं प्रदेशवासियों की ओर से उनका हृदय से स्वागत करता हूं। यह धरती कभी औद्योगिक क्रांति की अग्रदूत रही है और आज विकास की नई गाथा लिखने जा रही है।

ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक- योगी
सीएम योगी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताते हुए कहा कि पहले सर्जिकल स्ट्राइक, फिर एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत अब जवाब देने में नहीं, जवाब देने की शैली भी तय करने में यकीन रखता है। यह मेड इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त मिसाल है।

योगी ने कहा- आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण होंगी ये परियोजनाएं
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कानपुर में 47,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश को विकसित भारत के ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में आगे बढ़ाने का एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई कानपुर मेट्रो के पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण का लोकार्पण हुआ है, जिससे शहर का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम आधुनिक और सुविधाजनक बनेगा।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...