28.7 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeराज्यमुंबई के साथ महाराष्ट्र में कोविड के मामलों में इजाफा, कुल मरीजों...

मुंबई के साथ महाराष्ट्र में कोविड के मामलों में इजाफा, कुल मरीजों की संख्या 467 पहुंची, जानें कहां कितने केस?

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 84 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही साल की शुरुआत से अब तक दर्ज मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 681 हो गई। राज्य के सार्वजनिक आरोग्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य सरकर ने एक बयान में कहा है कि कहा गया कि ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण हैं और लोगों को दहशत में आने की जरूरत नहीं है। हालांकि पहले की रिपोर्ट में कहा गया था कि कोराना वायरस के चार नए वैरिएंट का संक्रमण हो रहा है। ये सभी ओमिक्रोन के सब वैरिएंट हैं। ये काफी तेजी से फैलते हैं।

मुंबई में बढ़े रहे हैं मामले
कोविड के ताजा बुलेटिन में बताया गया है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कि नए मामलों में से मुंबई में 32 नए मामले सामने आए हैं। इसके पहले के बुलेटिन में मुंबई में 27 नए मामले दर्ज किए गए थे। पिछले बुलेटिन की अपेक्षा मुंबई में पांच अधिक मामले सामने आए हैं। मुंबई से सटे ठाणे जिले में दो, ठाणे नगर निगम क्षेत्र में 14, नवी मुंबई में एक, कल्याण-डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र में एक, रायगढ़ जिले में दो, पनवेल में एक, नासिक शहर में एक, पुणे जिले में एक, पुणे नगर निगम में 19, पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम में तीन, सतारा में दो, कोल्हापुर जिले में एक, कोल्हापुर नगर निगम में एक और सांगली नगर निगम क्षेत्र में तीन मामले शामिल हैं।

अभी तक सात मरीजों की मौत
राज्य में कोविड-19 के 467 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि मुंबई में जनवरी 2025 से अब तक सामने आए मामलों की संख्या 411 है। स्थास्थ्य विभाग ने कहा गया है कि सभी मामले हल्के लक्षणों वाले हैं। जनवरी से अब तक महाराष्ट्र 10,324 नमूनों की जांच की गई। जिनमें से 681 पॉजिटिव पाये गए। एक जनवरी से अब तक राज्य में कोविड-19 के सात मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच और उपचार की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा लोगों को दहशत में आने की जरूरत नहीं है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Latest articles

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

भोपालबैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष,बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल...

भेल में प्रशासनिक फेरबदल 

भेलभेल भोपाल यूनिट में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है l विभागों में फेरबदल...

Fatty Liver Causes: फैटी लीवर से बचना है तो इन चीज़ों से करें परहेज़ हकीम सुलेमान ख़ान के ख़ास नुस्ख़े

Fatty Liver Causes: लिवर की बीमारियों के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल...

More like this

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल पर अमिताभ की कॉलर ट्यून से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हटाया जा सकता है संदेश

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल कॉल करने से पहले सुनाई देने वाली साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून जिसमें...

मध्य प्रदेश में सदानिरा समागम का आगाज CM मोहन यादव बोले- प्रदेश में गंगा-यमुना से भी ज्यादा जल

CM : मध्य प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे...