6.1 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्य10 लाख में सिर्फ 3 लाख को घर, रीडिवेलपमेंट के बाद धारावी...

10 लाख में सिर्फ 3 लाख को घर, रीडिवेलपमेंट के बाद धारावी में आधे से ज्यादा हो जाएंगे बाहर, समझिए पूरा प्लान

Published on

धारावी रीडिवेलपमेंट का मास्टर प्लान फाइनल हो गया है। हालांकि इस प्रोजेक्ट का विरोध चल रहा है। खुद धारावी के लोग इस पुनर्विकास परियोजना के खिलाफ हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रीडिवेलपमेंट में सिर्फ उन लोगों को ही घर दिए जाने की तैयारी है जो ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। बाकी लोगों को बाहर कर दिया जाएगा।

आधे से ज्यादा लोग हो जाएंगे बाहर
धारावी के पुनर्विकास योजना के बाद यहां की आबादी 4.9 लाख होगी। मुख्यमंत्री को इस हफ्ते एक प्रेजेंटेशन में यह जानकारी दी गई। अभी धारावी की आबादी लगभग 10 लाख तक मानी जाती है। इस योजना से अगले दस सालों में यहां भीड़ कम होने की उम्मीद है।

धारावी के सिर्फ 3 लाख लोगों को घर!
मुख्यमंत्री फडणवीस को बुधवार को बताया गया कि पुनर्विकास के बाद धारावी में रहने वाले लोगों (झुग्गीवासी और अधिकृत इमारतों में रहने वाले लोग) की संख्या लगभग 3 लाख होगी। लगभग 1 लाख नए लोग बिक्री के लिए बनी इमारतों में रहने आएंगे। इसके अलावा, जिन संपत्तियों को पुनर्विकास योजना में शामिल नहीं किया गया है, उनमें लगभग 65,000-70,000 लोग रहेंगे। योजना बनाने वालों का मानना है कि अगले सात सालों में, जब यह प्रोजेक्ट चल रहा होगा, तब आबादी में लगभग 16,000 लोग और बढ़ेंगे।

कौन कर रहा धारावी का रीडिवेलपमेंट
एस वी आर श्रीनिवास ने धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट के सी.ई.ओ. हैं और नवभारत मेगा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन भी हैं। यह कंपनी इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए बनाई गई है। इस प्रोजेक्ट में 80% की भागीदारी अडानी ग्रुप की और 20% हिस्सेदारी महाराष्ट्र सरकार की है।

धारावी पुनर्विकास योजना में बनेंगे 50,000 घर
मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती के पुनर्विकास को एक जेंट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट बताते हुए, सरकार के प्रेजेंटेशन में 2.5 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र के लिए ग्रीन स्पाइन बनाने की बात कही गई है। इसके साथ ही एक सेंट्रल पार्क, वाटरफ्रंट और म्यूजियम भी बनाया जाएगा। एक मल्टी-मॉडल ट्रांजिट हब और मिश्रित-उपयोग वाले पड़ोस भी बनाए जाएंगे, जो कारीगरों की पारंपरिक आजीविका और ऊंची इमारतों में घरों को सपोर्ट करेंगे।

50 पर्सेंट लोग हो जाएंगे बाहर
धारावी को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, सायन और माहिम से जोड़ने के लिए 5 नए एंट्री पॉइंट प्रस्तावित हैं। कुल पुनर्विकास लागत 95,790 करोड़ रुपये अनुमानित की गई है। धारावी की एम.एल.ए. ज्योति गायकवाड़ ने कहा कि यह योजना अडानी के लिए है, धारावी के लोगों के लिए नहीं। शिवसेना (यू.बी.टी.) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि उस मीटिंग में कौन सा मुंबईकर मौजूद था जहां योजना को मंजूरी दी गई थी। यदि 50% निवासियों को बाहर निकाला जा रहा है तो जिन्हें पुनर्वासित किया जाएगा उन्हें 500 वर्ग फीट के घर मिलने चाहिए।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...