6.1 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यये कैसा न्याय : गुरुग्राम में बजरंग दल के नेता को पीटने...

ये कैसा न्याय : गुरुग्राम में बजरंग दल के नेता को पीटने वाले आरोपियों पर हरियाणा पुलिस का बुलडोजर एक्शन

Published on

गुरुग्राम:

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में गायों को पकड़वाने से नाराज डेरी संचालकों ने पिछले दिनों राष्ट्रीय बजरंग दल के नेता आशीष शर्मा के साथ उनके कार्यालय में घुसकर मारपीट की थी। इस घटना के बाद शुक्रवार को अवैध रूप से संचालित डेरियों पर कार्रवाई की गई है। आरोपियों ने करीब 70 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ था, जिसे खाली करवाया गया। यह कार्रवाई इंफोर्समेंट के नोडल ऑफिसर आरएस बाठ के नेतृत्व में की गई।

डेरी संचालकों ने बजरंग दल के नेता आशीष शर्मा पर हमला किया
दरअसल, गायों को कथित तौर पर डेरी संचालकों की तरफ से छोड़ा गया था। आरोप है कि गायों को पकड़वाने से नाराज डेरी संचालकों ने बजरंग दल के नेता आशीष शर्मा पर हमला किया था। हमले में आशीष बुरी तरह घायल हो गए थे, वह अब भी बेड रेस्ट पर हैं। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर काफी हंगामा हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया। शुक्रवार को यहां अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई की गई।

जमीन की अनुमानित कीमत 70 करोड़ रुपये से अधिक
जांच में पता चला कि डेरी संचालकों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर डेरियां स्थापित की थीं। इस जमीन की अनुमानित कीमत 70 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और मांग की है कि भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमण और गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाए। नागरिकों ने यह भी कहा कि यदि समय रहते प्रशासन इस प्रकार की निगरानी करता रहे तो ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...