11.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeभोपालअब हम घर में घुसकर मारेंगे… भीड़ का जोश देखकर चुप हो...

अब हम घर में घुसकर मारेंगे… भीड़ का जोश देखकर चुप हो गए पीएम मोदी, बस यूं मुस्कुराते रहे

Published on

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार पाकिस्तान और आतंकियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया, हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया है। आतंकियों ने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की। साथ ही भारत की नारी शक्ति को चुनौती बन गई। ये चुनौती आतंकी और उनके आकाओं के लिए काल बन गया है। पाकिस्तान ने जहां तक सोचा नहीं था, वहां तक हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को घुसकर मिट्टी में मिला दिया है। यह भारत के इतिहास का सबसे सफल ऑपरेशन है। अब हम घर में घुसकर मारेंगे। साथ ही आतंकियों की मदद करने वालों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

चुपचाप सुनते रहे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर तुम गोली चलाओगे तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। इस दौरान भीड़ से मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भीड़ से आ रही आवाज को चुपचाप शांत होकर सुनने लगे। वह भीड़ का उत्साह देखकर मुस्कुराते रहे हैं। महिलाओं से लेकर पुरुष तक मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ की हमारी बेटियों ने सीमा पार से हो रही फायरिंग को मुंहतोड़ जवाब दिया है। साथ ही बीएसएफ की बेटियों ने अद्भुत शौर्य दिखाया है।

बेटियों के लिए खोले सैनिक स्कूल के दरवाजे
नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सेना ने बेटियों के लिए अब सैनिक स्कूल के दरवाजे खोले हैं। कल के दिन देश में एक नया इतिहास बना है। नेशनल डिफेंस एकेडमी से महिला कैडेट का पहला बैच पासआउट हुआ है। आज बेटियां फाइटर प्लेन से लेकर विक्रांत युद्धपोत तक पर बेटिया हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने महिलाएं साड़ी पहनकर आई थीं। सबके माथे पर सिंदूर था। पूरा जंबूरी मैदान सिंदूरी लग रहा था। पीएम ने सिर्फ महिलाओं और विकास की बात की है। गौरतलब है कि इसके साथ ही पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश को आज कई सौगातें दी हैं। उन्होंने सतना और दतिया एयरपोर्ट की शुरुआत की है। साथ ही इंदौर मेट्रो का वर्चुअल शुभारंभ किया है। पीएम मोदी की सभा में आए लोग हाथों में तिरंगा लेकर आए थे।

Latest articles

उर्वशी और अनुश्री ने गायकी से समाँ बाँधा.

भोपाल की युवा गायिका अनुश्री संगमनेकर ने मन मोह लेने वाले गायन से जो...

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

More like this

उर्वशी और अनुश्री ने गायकी से समाँ बाँधा.

भोपाल की युवा गायिका अनुश्री संगमनेकर ने मन मोह लेने वाले गायन से जो...

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...