10.3 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यMLA अब्बास अंसारी को हेट स्पीच केस में 2 साल की सजा...

MLA अब्बास अंसारी को हेट स्पीच केस में 2 साल की सजा का ऐलान, चुनाव में अफसरों को दी थी देख लेने की धमकी

Published on

मऊ:

मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में दोषी करार दिया गया है। उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनवाई के बाद अब्बास और उनके भाई उमर को दोषी ठहराया है। उन्होंने चुनाव कैम्पेन के दौरान मंच से भाषण देते हुए अधिकारियों को धमकी दी थी। अब्बास की पेशी और सजा के मद्देनजर कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है।

एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश डॉक्टर कृष्ण कुमार सिंह ने फैसला सुनाया है। इसके बाद 2 साल की सजा का ऐलान हो गया है। 2022 विधानसभा चुनाव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अब्बास अंसारी ने अधिकारियों को धमकी देते हुए मंच से ऐलान किया था कि सरकार आने पर अधिकारियों से हिसाब-किताब लिया जाएगा। अब इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने दोषी करार किया है।

अब्बास के भाषण के बाद मऊ शहर कोतवाली में सब-इंस्पेक्टर गंगाराम बिंद की तहरीर पर अब्बास, उनके भाई उमर अंसारी और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। चुनाव प्रचार के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को ‘देख लेने’ की धमकी देने का आरोप था। इसके अलावा, दक्षिण टोला थाने में भी आचार संहिता उल्लंघन का एक अलग मामला दर्ज हुआ था।

इस मामले की सुनवाई से पहले पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा। न्यायालय परिसर के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई। कोतवाली पुलिस प्रभारी अनिल सिंह अपनी टीम के साथ न्यायालय के गेट पर तैनात हैं और सभी आने-जाने वालों की गाड़ियों की गहन तलाशी ली जा रही है।

Latest articles

उर्वशी और अनुश्री ने गायकी से समाँ बाँधा.

भोपाल की युवा गायिका अनुश्री संगमनेकर ने मन मोह लेने वाले गायन से जो...

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...