6.5 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभोपालसेना के शौर्य का अपमान कर रही BJP… छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने...

सेना के शौर्य का अपमान कर रही BJP… छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने मेट्रो और महिलाओं की स्थिति को लेकर उठाए सवाल

Published on

छिंदवाड़ा:

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शनिवार को छिंदवाड़ा में भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा सेना के शौर्य का अपमान किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कमलनाथ ने सेना पर हो रही बयानबाजी को अनुचित ठहराते हुए कहा कि ऐसे बयान सीधे तौर पर सेना का अपमान हैं। उन्होंने मेट्रो प्रोजेक्ट और महिलाओं की स्थिति पर भी सवाल उठाए।

सेना के मनोबल को ठेस पहुंचा रहे नेता
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जो भी बयानबाज़ी सामने आ रही है, वह सेना के मनोबल को ठेस पहुंचाने वाली है। भाजपा को यह समझना चाहिए कि सेना देश का गौरव है, और राजनीतिक लाभ के लिए उसका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।’

मेट्रो प्रोजेक्ट पर भी साधा निशाना
कमलनाथ ने मेट्रो परियोजना को लेकर भी भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब बाबूलाल गौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब मैंने उन्हें मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली बुलाया था। उस समय 17 करोड़ रुपये की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर यह परियोजना तैयार की गई थी। कमलनाथ ने कहा ‘मैंने मुख्यमंत्री बनने के बाद इसका शिलान्यास किया था, लेकिन आज भाजपा इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।’

महिलाओं की स्थिति पर भी उठाए सवाल
महिला सशक्तिकरण से जुड़े एक कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए कमलनाथ ने प्रदेश में महिलाओं की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘महिलाओं की वास्तविक स्थिति क्या है, यह किसी से छिपी नहीं है। केवल कार्यक्रम आयोजित करने से सशक्तिकरण नहीं होता, जमीनी बदलाव जरूरी हैं।’

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का खेल, श्रम विभाग की जांच में हुए बड़े खुलासे

भोपाल। मप्र के देवास जिले के टोंककलां में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले...

महंगाई का बड़ा झटका: देश भर में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, मध्य प्रदेश में आसमान पर पहुंचे दाम

भोपाल। देश भर में ईंधन की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का सीधा असर...