4.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यमैं राजनीति छोड़ दूंगा…गोपाल इटालिया का पर्चा भरवाने गुजरात पहुंचे केजरीवाल ने...

मैं राजनीति छोड़ दूंगा…गोपाल इटालिया का पर्चा भरवाने गुजरात पहुंचे केजरीवाल ने BJP को दी खुली चुनौती

Published on

अहमदाबाद:

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को चुनौती दी है। गुजरात के दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की सरकार है लेकिन बीजेपी 18 साल से विसावदर की सीट नहीं जीती है। केजरीवाल ने कहा कि पहले आप ने कांग्रेस को वोट दिया तो बीजेपी ने कांग्रेस के एमएलए को तोड़ लिया। इसके बाद आपने आप को वोट दिया तो आप के विधायक को तोड़ दिया। केजरीवाल ने कहा इस बार मैंने भी अपने सबसे बड़े हीरो (गोपाल इटालिया) को मैदान में उतारा है। मेरी बीजेपी की चुनौती है कि इटालिया को खरीदकर दिखाए, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी की मौजूदगी में बीजेपी को निशाने पर लिया। इसके बाद उन्होंने गोपाल इटालिया को का नामांकन दाखिल कराया। 2022 के चुनावों में आप को पांच सीटें मिली थीं लेकिन अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आप के स्थानीय विधायक भूपत भायाणी ने पार्टी छोड़ दी थी। वह बीजेपी में शामिल हो गए थे।

2 जून नामांकन की अंतिम तारीख
गुजरात में विसावदर के साथ कड़ी विधानसभा के उपचुनाव के लिए 19 जून को वोट डाले जाएंगे। नतीजा 23 जून को घोषित होंगे। उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 जून तय की गई है। आम गुजरात के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी विसावदर में डेरा डाले हुए हैं। उनका कहना है कि पार्टी ने पिछली बार से ज्यादा अंतर से जीत दर्ज करेगी। विसावदर की सीट पर कांग्रेस ने भी कैंडिडेट खड़ा करने का ऐलान किया है। ऐसे में इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। बीजेपी की तरफ से अभी कैंडिडेट के नाम का ऐला नहीं हुआ है, हालांकि किरीट पटेल का नाम चर्चा में है।

जन आशीर्वाद यात्रा मे दिखाई ताकत
विसावदर की सीट से नामांक दाखिल करने से पहले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने अपनी ताकत दिखाई जन आशीर्वाद यात्रा में अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी और पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद रहे। इस मौके पर इटालिया ने कहा कि केशु बापा के शासन में गुंडों का राज नहीं था। आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी, विधायक चैतर वसावा, विधायक हेमंत खवा, विधायक सुधीर वाघाणी भी मौजूद रहे। इस मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा की फैलाई गंदगी को साफ करने के लिए विसावदर में झाड़ू चलाना पड़ेगा। पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि गोपाल इटालिया किसी से डरेंगे नहीं और किसी के सामने झुकेंगे भी नहीं। आतिशी ने आगे कहा कि आज सिर्फ गोपाल इटालिया चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि गुजरात के 54 लाख किसान चुनाव लड़ रहे हैं। गोपाल इटालिया ने वादा किया अगर विधायक बना तो इस क्षेत्र के जो भी मुद्दे हैं, उनके लिए विधानसभा से लेकर सड़क तक बुलंदी से आवाज उठाऊंगा।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...