4.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यअलीगढ़ में अश्लील मैसेज करने वाले छात्राओं ने प्रोफेसर को कॉलेज में...

अलीगढ़ में अश्लील मैसेज करने वाले छात्राओं ने प्रोफेसर को कॉलेज में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जान बचाने के लिए भागते रहे

Published on

अलीगढ़:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाले एक असिस्टेंट प्रोफेसर को छात्राओं ने जमीन पर गिराकर पीटा। छात्राओं से प्रोफेसर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा। छात्राओं ने प्रोफेसर को दौड़ा-दौड़ाकर चप्पल और जूते और लात-घूंसों से जमकर पीटा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रोफेसर को गुस्साई छात्राओं से बचा कर पुलिस जीप में बैठाया।

छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर एक लंबे समय से उनको अश्लील मैसेज करता था। रास्ते में आते-जाते छेड़ता था। कहता था कि मैं तुम्हें प्यार करता हूं, मान जाओ। छात्राओं ने इसको लेकर कई बार कॉलेज मैनेजमेंट से शिकायत की, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। छात्राओं ने एसपी सिटी और महिला आयोग को गुमनाम पत्र लिखा। जानकारी पर पुलिस गुरुवार को जांच करने पहुंची। इसी दौरान छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा।

बता दें कि पूरा मामला श्री वार्ष्णेय कॉलेज का है। जहां कॉलेज की एक छात्रा ने एसपी सिटी और महिला आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की कि इंग्लिश विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर आए दिन परेशान करता है। अश्लील मैसेज करता है कि मैं तुम्हें दो साल से प्यार करता हूं, मान जाओ। अगर तुम नहीं मानोगी तो तुम्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहा है।

शिकायत के बाद गुरुवार को कालेज में पुलिस पहुंची थी। जानकारी होने पर छात्र नेता सीटू चौधरी समेत विभिन्न छात्र मौके पर पहुंच गए और प्रिंसिपल कार्यालय में जमकर हंगामा किया। इस दौरान जब प्रोफेसर वहां आया तो छात्राओं ने उसे पीटना शुरू कर दिया। एसपी सिटी मृगांग शेखर पाठक ने बताया कि कॉलेज स्तर से सारे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस इसी जांच के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...