6.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यजो खुद को मुस्लिम, ईसाई या किसी अन्य नाम से पुकारते हैं,...

जो खुद को मुस्लिम, ईसाई या किसी अन्य नाम से पुकारते हैं, उनके पूर्वज भी हिंदू थे… बाबा रामदेव का बड़ा बयान

Published on

कुरुक्षेत्र

योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में है। उन्होंने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक बड़ा बयान दिया है। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि भारत प्रकृति से ही एक हिंदू राष्ट्र है। जो लोग आज खुद को मुस्लिम, ईसाई या किसी अन्य धर्म का अनुयायी कहते हैं, उनके पूर्वज भी कभी हिंदू और भारतीय प्रकृति व संस्कृति के उपासक थे। उन्होंने इसे अंतिम सत्य करार दिया। बाबा रामदेव ने आगे कहा कि अब धीरे-धीरे हर कोई इस सत्य को स्वीकारने लगा है। आने वाले समय में हमारा लक्ष्य है कि हम पूरे विश्व के 500 करोड़ से अधिक लोगों को योग, आध्यात्म और सनातन के मूल्यों से जोड़ें। यह सनातन धर्म की विश्व विजय यात्रा है।

योग, संस्कृति और सनातन पर जोर
बाबा रामदेव ने कहा कि योग कोई धर्म विशेष का विषय नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन को संतुलित, स्वस्थ और सकारात्मक बनाने की कला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सनातन धर्म कोई पंथ नहीं, बल्कि एक जीवनशैली और सार्वभौमिक मूल्य प्रणाली है, जो संपूर्ण मानवता को जोड़ती है। बाबा रामदेव के इस बयान पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में प्रतिक्रिया आनी तय मानी जा रही है। जहां कुछ लोग इसे सांस्कृतिक जागरण मान सकते हैं, वहीं कुछ इसे धार्मिक ध्रुवीकरण से जोड़ सकते हैं।

रामदेव क्यों पहुंचे कुरुक्षेत्र
बता दें कि रामदेव कुरुक्षेत्र में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारी के लिए पहुंचे हैं। दरअसल, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा। इस आयोजन का नेतृत्व स्वामी रामदेव करेंगे। उनके सानिध्य में लाखों लोग योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्वामी रामदेव आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं के साथ विशेष समीक्षा बैठक करेंगे। ब्रह्मसरोवर के तट पर 1 लाख लोगों को एक साथ योग करवाने का टारगेट रखा गया है

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...