7.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्य'ममता दीदी का कार्यकाल 2026 में होने वाला है खत्म, BJP बंगाल...

‘ममता दीदी का कार्यकाल 2026 में होने वाला है खत्म, BJP बंगाल में बनाएगी अगली सरकार’, अमित शाह ने भरी हुंकार

Published on

कोलकाता:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी से ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि ममता दीदी का मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल 2026 में खत्म होने वाला है। बीजेपी बंगाल में अगली सरकार बनाएगी। इस दौरान अमित शाह ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए उन पर मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर और वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध करने का आरोप लगाया। शाह ने यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद में हाल में हुए दंगे ‘राज्य प्रायोजित’ थे।

मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए ममता ने किया ऑपरेशन सिंदूर का विरोध
अमित शाह ने कहा कि मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए ममता दीदी ने ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया। ऐसा करके वह इस देश की माताओं और बहनों का अपमान कर रही हैं। 2026 (विधानसभा चुनाव) में राज्य की माताएं और बहनें ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना करने के लिए मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस को सबक सिखाएंगी। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

मुर्शिदाबाद हिंसा में टीएमसी के कई नेता शामिल-शाह
अप्रैल में मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर शाह ने दावा किया कि दंगों में तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। शाह ने आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद दंगे राज्य प्रायोजित थे। मुर्शिदाबाद दंगों के दौरान गृह मंत्रालय बीएसएफ की तैनाती पर जोर देता रहा, लेकिन तृणमूल सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया, ताकि हिंसा जारी रहे। वक्फ कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद में हुए सांप्रदायिक दंगों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

ममता सरकार पर अवैध घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप
गृह मंत्री ने वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध करने के लिए भी बनर्जी की आलोचना की। शाह ने कहा कि ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति के लिए इस कानून के खिलाफ हैं। तृणमूल कांग्रेस पर बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने बांग्लादेशियों के लिए बंगाल की सीमाएं खोल दी हैं। वह घुसपैठ को कभी नहीं रोक सकतीं, केवल भाजपा ही ऐसा कर सकती है।

ममता सरकार पर बोला हमला
घुसपैठ रोकने में बीएसएफ की ‘विफलता’ की तृणमूल की आलोचना का जवाब देते हुए वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने बीएसएफ को जरूरी जमीन नहीं दी है। उन्होंने कहा कि एक बार तृणमूल सरकार बीएसएफ को जरूरी जमीन दे दे, तो हम घुसपैठ रोक देंगे। शाह ने दावा किया कि लेकिन, बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी कभी भी बीएसएफ को जमीन नहीं देगी, क्योंकि वह चाहती है कि घुसपैठ जारी रहे ताकि वह सत्ता में बनी रहे। (इनपुट एजेंसी)

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...