8.3 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यलालू-राबड़ी के नाम तेज प्रताप का इमोशनल मैसेज, 'जयचंदों' की तरफ इशारा...

लालू-राबड़ी के नाम तेज प्रताप का इमोशनल मैसेज, ‘जयचंदों’ की तरफ इशारा कर पार्टी और परिवार का बढ़ाया पारा

Published on

पटना

आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने माता-पिता के लिए एक संदेश लिखा है। उन्होंने पार्टी के कुछ लोगों पर भी निशाना साधा है। तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें सिर्फ अपने माता-पिता का प्यार और विश्वास चाहिए। उन्होंने यह बात X (ट्विटर) पर कही। तेज प्रताप यादव ने अपने माता-पिता को अपनी दुनिया बताया है। उन्होंने कहा कि वे भगवान से बढ़कर हैं। उनका हर आदेश मेरे लिए महत्वपूर्ण है। तेज प्रताप ने कहा कि उनके माता-पिता हैं तो उनके पास सब कुछ है। उन्हें बस उनका विश्वास और प्यार चाहिए। उन्हें और कुछ नहीं चाहिए।

तेज प्रताप ने जयचंद शब्द का किया इस्तेमाल
तेज प्रताप ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर उनके पिता नहीं होते, तो न तो यह पार्टी होती और न ही उनके साथ राजनीति करने वाले कुछ लालची लोग होते। उन्होंने पार्टी में मौजूद ‘जयचंदों’ की तरफ इशारा किया। बता दे कि ‘जयचंद’ शब्द का इस्तेमाल गद्दारों के लिए किया जाता है। इस दौरान तेज प्रताप ने अपने माता-पिता के स्वस्थ और खुश रहने की कामना की।

तेज प्रताप ने X पर क्या लिखा है
तेज प्रताप ने X पर लिखा है कि मेरे प्यारे मम्मी पापा… मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और। पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा।

पार्टी और परिवार से बाहर कर दिए गए हैं तेज प्रताप
बता दें कि अनुष्का विवाद के बाद तेज प्रताप यादव को पार्टी और और परिवार से बाहर कर दिया गया है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने X पर लिखा था कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। लालू यादव के इस फैसले के बाद पहली तेज प्रताप यादव ने पहली बार ‘मम्मी पापा’ के नाम से पोस्ट लिखा है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...