10.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यबीजेपी विधायक के करीबी रिश्तेदार यूपी के नए DGP राजीव कृष्ण, परिवार...

बीजेपी विधायक के करीबी रिश्तेदार यूपी के नए DGP राजीव कृष्ण, परिवार में हैं कई अधिकारी

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश पुलिस को नया पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल गया है। योगी सरकार ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को यूपी पुलिस का डीजीपी नियुक्त किया है। राजीव कृष्ण बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह के बहनोई है। राजेश्वर सिंह की पत्नी लक्ष्मी सिंह आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस लक्ष्मी सिंह मौजूदा समय में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात है। बता दें, राजेश्वर सिंह लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से बीजेपी विधायक हैं और पूर्व में ईडी के संयुक्त निदेशक थे।

यूपी पुलिस के डीजीपी राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी है। आईपीएस प्रशांत कुमार के रिटायर होने के बाद राजीव कृष्ण को ही यूपी पुलिस का नया मुखिया बनाने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। शनिवार को उन सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है। राजीव कृष्ण को फिलहाल सूबे का डीजीपी बनाया गया है। उधर, राजीव कृष्ण को डीजीपी बनाये जाने के बाद से उनके परिवार और रिश्तेदार बेहद खुश है। नवनियुक्त डीजीपी राजीव कृष्ण बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह के बहनोई (जीजा) हैं। राजीव कृष्ण, राजेश्वर सिंह की बड़ी बहन के पति है।

डीजीपी और अधिकारियों से भरा परिवार
राजेश्वर सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो लखनऊ जिले के सरोजिनी नगर सीट से विधायक हैं। राजेश्वर सिंह प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व संयुक्त निदेशक थे। राजेश्वर सिंह का जन्म लखनऊ में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रण बहादुर सिंह के परिवार में हुआ था। लखनऊ के कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज से स्नातक और उन्होंने 2011 में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से अपनी पीएचडी पूरी की। राजेश्वर सिंह की शादी एक आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह से हुई, उनकी एक बेटी है। लक्ष्मी सिंह नोएडा की पुलिस कमिश्नर हैं।

इंजीनियरिंग में स्नातक डीजीपी
राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। राजीव कृष्ण का जन्म 26 जून 1969 में हुआ था। आईपीएस राजीव कृष्ण गौतमबुद्धनगर जिले के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम एमके मित्तल है।

उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की, जिसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की और वर्ष 1991 में आईपीएस के रूप में चुने गए। राजीव कृष्ण को वर्ष 1993 में आईपीएस के रूप में कंफर्म किया गया और इसके बाद से उन्होंने पुलिस सेवा के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उत्कृष्ट योगदान दिया।

पत्नी मीनाक्षी सिंह आईआरएस अधिकारी
जानकारी के मुताबिक यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण की पत्नी मीनाक्षी सिंह एक सीनियर आईआरएस अधिकारी हैं। फिलहाल मीनाक्षी सिंह लखनऊ में आयकर विभाग के मुख्यालय में तैनात हैं।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...