10.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभोपालमहाकाल मंदिर में शीघ्र दर्शन के नाम पर धांधली, फूल-प्रसाद बेचने वाले...

महाकाल मंदिर में शीघ्र दर्शन के नाम पर धांधली, फूल-प्रसाद बेचने वाले ने मांगे थे 1100 रुपए, पुलिस ने दबोचा

Published on

उज्जैन

महाकालेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अजय नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने दूसरे के टिकट पर 7 श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के नाम पर ठगा है। सुरक्षा प्रभारी ने युवक को पकड़ा और महाकाल थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

दरअसल, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार को मंदिर के सुरक्षा प्रभारी जयंत राठौर ने जांच के दौरान एक युवक को पकड़ा। यह युवक शीघ्र दर्शन कराने के नाम पर लोगों से पैसे ले रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

1100 रुपए की कर रहा था मांग
आरोपित युवक का नाम अजय है। वह गोलामंडी में रहने वाले अनिल बैरागी का बेटा है। अजय दिल्ली से आए 7 श्रद्धालुओं को शीघ्र दर्शन की टिकट पर दर्शन कराने ले जा रहा था। उसने इसके लिए दूसरे की टिकट का इस्तेमाल किया था। आरोप है कि अजय दर्शन करवाने के बदले हर श्रद्धालु से 1100 रुपये मांग रहा था। सुरक्षा प्रभारी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। महाकाल थाना पुलिस ने अजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

फूल-प्रसाद बेचने वाला था युवक
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि अभिषेक साहू, आदित्य कुशवाह, तनिष्क गुप्ता, पीयूष गुप्ता, रवि शंकर कुमार, प्रीति और एक अन्य श्रद्धालु उज्जैन दर्शन करने आए थे। ये सभी लोग बड़ा गणेश मंदिर के बाहर खड़े थे। तभी उन्होंने फूल-प्रसाद बेचने वाले राजकुमार नाम के एक युवक से दर्शन के बारे में पूछा। राजकुमार ने ही अजय को बुलाया था।

पुलिस ने क्या कहा?
थाना प्रभारी ने बताया कि अजय ने श्रद्धालुओं को झांसे में लिया। उसने दर्शन और अभिषेक के नाम पर उनसे 1100-1100 रुपये मांगे। पुलिस को शक है कि फूल-प्रसाद बेचने वाले राजकुमार की भी इस गड़बड़ी में मिलीभगत है। पुलिस राजकुमार की तलाश कर रही है। पूछताछ के बाद उसे भी आरोपित बनाया जाएगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले में और भी लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का खेल, श्रम विभाग की जांच में हुए बड़े खुलासे

भोपाल। मप्र के देवास जिले के टोंककलां में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले...

महंगाई का बड़ा झटका: देश भर में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, मध्य प्रदेश में आसमान पर पहुंचे दाम

भोपाल। देश भर में ईंधन की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का सीधा असर...