8.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यअहिल्याबाई धनगर थी, मैं धनगढ़ हूं… आगरा में बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,...

अहिल्याबाई धनगर थी, मैं धनगढ़ हूं… आगरा में बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, CM योगी की भी सराहना की

Published on

आगरा:

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को अहिल्र्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ बहुत दूरदर्शी हैं। काम में विश्वास रखते हैं। दिसंबर 2021 में मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ में आदि शंकराचार्य और अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया था। वे साधुवाद के पात्र हैं। आज उन्होंने घोषणा की यूपी में 7 जगह पर काम करने वाली महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाएंगे।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई धनगर थी, मैं धनगढ़ हूं। जो हम पर हाथ डालेगा, उसे छोड़ेंगे नहीं। यही सीख लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने दी है। आज का दिन प्रेरणा का है, उस कठिन समय में लोकमाता अहिल्याबाई ने मंदिर बनवाए। सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, रामेश्वरम… न जाने कितने मंदिर उनके हाथ से बने।

सीएम योगी ने किया
उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहना चाहूंगा कि जो अहिल्याबाई होल्कर ने किया, यूपी के मुख्यमंत्री ने आज किया। काशी विश्वनाथ और अयोध्या की काया पलट दी। मथुरा में भी होगा। आने वाली पीढ़ी मुख्यमंत्री को वैसे ही याद रखेगी, जैसे अहिल्याबाई होल्कर को याद रखते हैं। ये हमें सीखने की जरूरत है।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...