9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़बीमारी का समय से पता लगाने में जांच शिविर बेहद उपयोगी हैं–...

बीमारी का समय से पता लगाने में जांच शिविर बेहद उपयोगी हैं– रंजन कुमार— BHEL हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

Published on

हरिद्वार

दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए बोन मॉस डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन, बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रंजन कुमार ने इस कैम्प के आयोजन के लिए च‍िकित्सा विभाग की सराहना की तथा भव‍िष्य में भी इस तरह के उपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समय रहते की गई जांचों के माध्यम से, हम हड्डियों से संबंधित बीमारियों को और अधिक गंभीर होने से रोक सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस शिविर में लगभग 400 व्यक्त‍ियों की बीएमडी जांच की गई।

यह भी पढ़िए: भेल कारखाने में फिर सिघंम की दस्तक, अब बड़े साहब कब किस रूप में आपके ब्लॉक में पहुंच जाएं पता नहीं

इस अवसर पर बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका नंदन, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप, अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक, पैरा-मेडिकल स्टॉफ के सदस्य तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...