4.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeUncategorizedMP FIRST DIGITAL UNIVERSITY: मध्य प्रदेश को जल्द मिलेगी पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी...

MP FIRST DIGITAL UNIVERSITY: मध्य प्रदेश को जल्द मिलेगी पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी घर बैठे पाएं पढ़ाई और रोज़गार के नए अवसर

Published on

MP FIRST DIGITAL UNIVERSITY: मध्य प्रदेश में जल्द ही राज्य की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी शुरू होने वाली है. इस यूनिवर्सिटी में छात्रों को एडमिशन लेने और क्लासेज अटेंड करने के लिए यूनिवर्सिटी आने की ज़रूरत नहीं होगी. बल्कि वे देश के दूर-दराज इलाकों और किसी भी कोने से एडमिशन ले सकेंगे और क्लासेज अटेंड कर पाएंगे. खास बात यह है कि इस यूनिवर्सिटी में छात्रों पर कोई भी कोर्स पूरा करने के लिए समय की कोई पाबंदी नहीं होगी. यानी छात्र अपनी सुविधानुसार कोर्स पूरा कर पाएंगे.

युवाओं के लिए रोज़गार के नए द्वार खोलेगी यह यूनिवर्सिटी

यह डिजिटल यूनिवर्सिटी मौजूदा शैक्षिक मॉडल यानी ऑनलाइन लर्निंग और ओपन डिस्टेंस लर्निंग का एक अभिनव संगम है. यह यूनिवर्सिटी छात्रों को डिजिटल रूप से शैक्षिक गतिविधियां सीखने में सक्षम बनाएगी. इसमें फिजिकल क्लासेज की बजाय वर्चुअल या ऑनलाइन क्लासेज लगेंगी.

यह यूनिवर्सिटी हब और स्पोक मॉडल पर आधारित होगी. इस यूनिवर्सिटी में रोज़गार को ध्यान में रखते हुए ऐसे कोर्स शुरू किए जाएंगे, जो भविष्य में युवाओं के लिए रोज़गार के नए द्वार खोलेंगे.

पढ़ाई बीच में छोड़ने पर साल नहीं होगा बर्बाद

डिजिटल यूनिवर्सिटी में छात्रों को अपनी सुविधानुसार कहीं से भी ऑनलाइन क्लास लेने की सुविधा मिलेगी. यहां, जो छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं, उनका साल बर्बाद नहीं होगा, उन्हें मल्टीपल एंट्री और एग्जिट की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही, छात्रों को विभिन्न यूनिवर्सिटी और संस्थानों के ऑनलाइन कोर्सेज में दाखिला लेने और क्रेडिट प्राप्त करने की सुविधा होगी.

डिजिटल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई होगी आसान

डिजिटल यूनिवर्सिटी के माध्यम से छात्रों के लिए पढ़ाई करना बहुत आसान होगा. उदाहरण के तौर पर यदि कोई सिलेबस 4 साल का है और छात्र उसे कम समय में पूरा कर पाते हैं, तो उस छात्र को कोर्स कम समय में पूरा करने की अनुमति दी जा सकेगी. इसी तरह, यदि कोई छात्र 4 साल का कोर्स 5 साल में करना चाहता है तो वह डिजिटल यूनिवर्सिटी के माध्यम से उस कोर्स को 5 साल में पूरा कर पाएगा. यानी यहां छात्रों को अपनी इच्छानुसार कोर्स पूरा करने की आज़ादी होगी.

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी आधारित कोर्स कराएगी यूनिवर्सिटी

आपको बता दें कि इस यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के साथ-साथ चीजों के मनोरंजन जैसे कुछ कॉन्सेप्ट के साथ उन्नत शिक्षा प्रणाली अपनाई जाएगी. यह एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ उन्नत कोर्स संचालित करेगी. स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी फाइनेंस एंड अकाउंटिंग डेटा एनालिटिक्स और एनालिटिकल मैथमेटिक्स जैसे केंद्र स्थापित किए जाएंगे.

इसके तहत निजी क्षेत्रों की मदद से विभिन्न अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी आधारित कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ब्लॉकचेन डेटा एनालिटिक्स रोबोटिक्स बायो-कंप्यूटिंग ट्रांसफॉर्मिंग लाइव्स और डिसरप्टिंग कन्वेंशन मॉडल ऑफ वर्क एंड बिजनेस जैसे उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना का भी प्रस्ताव है.100 करोड़ रुपये होगी निर्माण लागत RGPV कैंपस में खुलेगी यूनिवर्सिटी

यह भी पढ़िए: एनएसएस राष्ट्रीय एकता शिविर के लिये मध्यप्रदेश से सोहित मीना चयनित

उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा राज्य की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी मध्य प्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए देश के अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों के सहयोग से काम करेगी. इस यूनिवर्सिटी का लक्ष्य विश्व से संबंधित विज्ञान प्रौद्योगिकी और मानविकी में अनुसंधान और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करके राज्य में ज्ञान की क्रांति लाना है. इस यूनिवर्सिटी के निर्माण पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़िए: Asthma Home Remedies: ये योगासन दूर करेंगे सांस की तकलीफ

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव त्रिपाठी ने कहा मध्य प्रदेश में जल्द ही एक डिजिटल यूनिवर्सिटी शुरू होने वाली है. पहले इसे श्यामला हिल्स में बनाने का फैसला किया गया था लेकिन अब इसे RGPV कैंपस राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बनाने का काम चल रहा है.”

इसके लिए RGPV द्वारा विश्वविद्यालय अधिनियम का एक मसौदा तैयार किया गया है. डिजिटल यूनिवर्सिटी पूरी तरह से स्वतंत्र होगी. खास बात यह है कि छात्र इस यूनिवर्सिटी में संचालित कोर्सेज को देश के किसी भी कोने से ऑनलाइन पूरा कर पाएंगे.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...