11.8 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedBSNL का 5G धमाका लॉन्च हुई Q-5G FWA सर्विस बिना SIM और...

BSNL का 5G धमाका लॉन्च हुई Q-5G FWA सर्विस बिना SIM और बिना तार मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

Published on

BSNL : भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों की ज़रूरतों का खास ख्याल रखती है. निजी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले BSNL के रीचार्ज प्लान कहीं ज़्यादा किफायती होते हैं. अब BSNL ने आखिरकार 5G की दुनिया में कदम रख दिया है. BSNL ने अपनी नई Q-5G FWA सर्विस लॉन्च की है.

BSNL Q-5G FWA: क्या है खास

इस सर्विस की सबसे खास बात यह है कि यह बिना SIM और बिना तार के काम करती है, जो प्लग-एंड-प्ले तकनीक के ज़रिए सीधे डिवाइस से कनेक्ट होती है. BSNL कंपनी ने फिलहाल इसके दो प्लान लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत ₹999 और ₹1499 प्रति माह है.

BSNL Q-5G FWA प्लान्स की जानकारी

BSNL कंपनी ने अपने नए Q-5G FWA ब्रॉडबैंड प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं. इन प्लान्स में:

  • ₹999 वाले प्लान में अधिकतम 100 Mbps की स्पीड मिलती है.
  • ₹1499 वाले प्लान में 300 Mbps तक की हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा मिलती है.

हालांकि दोनों BSNL प्लान्स में डेटा लिमिट को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इन पर फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लागू हो सकती है. इन दोनों प्लान्स की वैधता 30 दिनों तक है.

कैसे काम करेगा BSNL Q-5G FWA

BSNL की यह सर्विस Airtel Xstream Fiber और Jio AirFiber के समान होगी, जहां बिना सिम कार्ड या तार के 5G इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है. BSNL यूज़र्स को घर की छत पर कस्टमर प्रेमिसेस इक्विपमेंट (CPE) इंस्टॉल करना होगा. यह डिवाइस BSNL के 5G सिग्नल को पकड़ेगा और घर के अंदर के राउटर को इंटरनेट कनेक्शन देगा.

यह भी पढ़िए: 29 जून के अवकाश को लेकर बैठक, एचएमएस ने किया विरोध

उपलब्धता और विस्तार योजना

BSNL कंपनी ने हैदराबाद से Q-5G FWA सर्विस की शुरुआत की है. BSNL सितंबर 2025 तक बेंगलुरु, पुणे, चंडीगढ़, पुडुचेरी, विशाखापत्तनम और ग्वालियर सहित कई अन्य शहरों में भी इस सेवा को शुरू करेगा. यह धीरे-धीरे पूरे देश में 5G कनेक्टिविटी पहुंचाने की BSNL की योजना का हिस्सा है.

यह भी पढ़िए: Asthma Home Remedies: ये योगासन दूर करेंगे सांस की तकलीफ

BSNL कंपनी जल्द ही इस सर्विस को अन्य राज्यों में भी लॉन्च करने की योजना बना रही है. क्या आप BSNL की इस नई 5G सर्विस को लेकर उत्साहित हैं?

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...