31 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़74 लाख की लागत से बनेंगी नालियां — राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने...

74 लाख की लागत से बनेंगी नालियां — राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

Published on

भेल भोपाल।

74 लाख की लागत से बनेंगी नालियां — राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन,पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र की बस्तियों में 74 लाख रुपए लागत से नाली निर्माण का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नालियों की सफाई, ट्रंक लाइन डालने और कबाड़ हटाने के निर्देश भी दिए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वर्षा ऋतु की संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए गोविंदपुरा क्षेत्र के वार्ड 73 चांदवाड़ी में नाली सफाई कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध सफाई के निर्देश दिए। वहीं, जनसंपर्क के दौरान रहवासियों की समस्याओं को जाना और समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। चांदबाड़ी में 16 लाख की लागत से तैयार हो रहे नवनिर्मित आंगनवाड़ी स्कूल का निरीक्षण किया और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़िए: भेल भोपाल यूनिट के प्रमुख ने दी अधिकारी—कर्मचारियों सेवानिवृत्‍त होने पर भावभीनी विदाई

शिवनगर फेस-1 में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क और नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। जोन-16 छोटे जिंद बाबा के पास शिवनगर में सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 26 लाख रुपए है। शिवनगर फेस 1, 2, 3 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 19 लाख रुपए है। वहीं, पूरे वार्ड में स्ट्रीट लाइट, पेयजल से जुड़ी नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...