8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयAdani Green Energy Plant: 15000 मेगावाट ऑपरेशनल क्षमता पार करने वाली भारत की...

Adani Green Energy Plant: 15000 मेगावाट ऑपरेशनल क्षमता पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

Published on

Adani Green Energy Plant: भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल कर लिया है. कंपनी ने 15,000 मेगावाट से अधिक ऑपरेशनल क्षमता स्थापित करके भारत में अब तक का सबसे तेज़ और सबसे बड़ा कीर्तिमान बनाया है. अब AGEL की कुल ऑपरेशनल क्षमता 15,539.9 मेगावाट तक पहुँच गई है, जो भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

इस उपलब्धि पर अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के सीईओ आशीष खन्ना ने कहा कि 15,000 मेगावाट का आँकड़ा पार करना हमारे लिए गर्व की बात है. यह उपलब्धि हमारी टीम के ध्यान और समर्पण का प्रमाण है. यह हमारे प्रमोटरों के दूरदर्शी नेतृत्व और हमारे निवेशकों, ग्राहकों, टीम और भागीदारों के अटूट समर्थन के बिना संभव नहीं था.

इस रिकॉर्ड के मुख्य बिंदु 15 महीनों में 5,000 मेगावाट से ज़्यादा की बढ़त

इस रिकॉर्ड में लगभग 11,005.5 मेगावाट सौर मॉड्यूल, 1,977.8 मेगावाट पवन टर्बाइन और 2,556.6 मेगावाट हाइब्रिड (सौर-पवन मिश्रित) ऊर्जा शामिल है. AGEL ग्रीनफ़ील्ड परियोजनाओं के माध्यम से इतनी बड़ी क्षमता स्थापित करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है. कंपनी ने सिर्फ़ 15 महीनों में 5,000 मेगावाट से अधिक क्षमता जोड़ी है, जो अदानी की तेज़ वृद्धि और प्रौद्योगिकी-आधारित संचालन को दर्शाता है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में, अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने 3,309 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा जोड़ी है. यह किसी भी भारतीय कंपनी द्वारा सिर्फ़ एक साल में इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली कंपनी है.

कंपनी सीईओ ने की प्रशंसा अगला लक्ष्य 2030 तक 50,000 मेगावाट

अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष खन्ना ने इस उपलब्धि पर कहा कि हमारे लिए 15,000 मेगावाट का आँकड़ा पार करना गर्व की बात है. इस उपलब्धि का श्रेय हमारी टीम की लगातार कड़ी मेहनत, हमारे निवेशकों और भागीदारों के समर्थन और हमारी प्रेरणा गौतम अदानी की दूरदर्शी सोच के बिना संभव नहीं था. अब कंपनी का अगला लक्ष्य साल 2030 तक 50,000 मेगावाट की क्षमता हासिल करना है, ताकि भारत और दुनिया को स्वच्छ, किफ़ायती और टिकाऊ ऊर्जा मिल सके. यह लक्ष्य पर्यावरणीय स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा दोनों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

यह भी पढ़िए: प्रोविडेंट फंड ट्रस्ट की वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम क्वार्टर की बैठक

दुनिया का सबसे बड़ा ऊर्जा संयंत्र खावड़ा में होगा

दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र अदानी द्वारा गुजरात के कच्छ ज़िले में स्थित खावड़ा क्षेत्र में बनाया जा रहा है. 538 वर्ग किलोमीटर में फ़ैली यह परियोजना पेरिस से पाँच गुना बड़ी बनाई जाएगी और यह अंतरिक्ष से भी दिखाई देगी. अब तक, AGEL ने खावड़ा में 5,355.9 मेगावाट ऊर्जा क्षमता चालू कर दी है. इस संयंत्र को कुल 30,000 मेगावाट की क्षमता के साथ दुनिया का सबसे बड़ा बिजली संयंत्र कहा जाएगा, जो अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है.

यह भी पढ़िए: बीएचईएल के ईडी ने भी जीएम एचआर संतोष गुप्ता को दी विदाई, हरिद्वार यूनिट तबादला

वैश्विक स्तर पर हरित ऊर्जा का समर्थन कर रहा अदानी

अदानी ग्रीन एनर्जी के ऑपरेशनल पोर्टफ़ोलियो में वॉटर पॉज़िटिव, सिंगल यूज़ प्लास्टिक-फ़्री और ज़ीरो वेस्ट-टू-लैंडफ़िल का सर्टिफ़िकेशन है. अदानी ग्रीन को NSE की ESG रैंकिंग में भारत के बिजली क्षेत्र में पहला स्थान और FTSE रसेल की ESG स्कोरिंग में वैश्विक स्तर पर उप-क्षेत्र की शीर्ष रैंकिंग मिली है. यह साबित करता है कि अदानी न सिर्फ़ भारत में बल्कि दुनिया में भी हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी है. यह उपलब्धि भारत को वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा मानचित्र पर एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करती है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...