27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभोपालस्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी, भेल ठेका श्रमिकों को नहीं मिल रहा...

स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी, भेल ठेका श्रमिकों को नहीं मिल रहा न्यूनतम वेतन

Published on

भोपाल.

स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। इन्हें न तो एरियर्स दिया जा रहा है, न ही पीएफ जमा किया जा रहा है। यही हाल भेल ठेका व सोसायटी श्रमिकों के भी हैं। इन श्रमिकों के वेतन से लम्बे समय अलग- अलग मद में कटौती की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग और बीएचईएल में चल रहे गड़बड़झाले की मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रही समाजसेवी मृणालिनी सिंह सेंगर ने जांच कराने की मांग की है। सेंगर स्वास्थ्य कर्मियों, भेल ठेका श्रमिकों के साथ ही अन्य एजेंसियों के माध्यम से काम में लगे पीडि़तों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। 

भेल ठेका श्रमिकों के वेतन से की जा रही कटौती 

भेल ठेका श्रमिकों के वेतन से लम्बे समय से 1600 रुपए की कटौती की जा रही है, जो उन्हें आज तक वापस नहीं की गई। साथ ही अन्य कटौतियां भी की जा रही हैं। श्रमिकों को एरियर्स, बोनस के साथ ही बीमा की सुविधा नहीं दी जा रही है। ओवर टाइम का भी पैसा नहीं दिया जा रहा है। 15 से 20 साल तक काम करने वाले श्रमिकों को न्यूनतम वेतन नहीं मिल पा रहा है।

आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं मिल रहा न्यूनतम वेतन

स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को न तो एरियर दिया जा रहा है, न ही उनका पीएफ जमा किया जा रहा है। समाजसेवी और मजदूर नेता मृणालिनी सिंह सेंगर ने इसको लेकर क्षेत्रीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की है। इनका कहना है कि जिला अस्पताल में मजदूरों और सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़िए: MP Rain Alert:28 ज़िलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, मंडला-डिंडोरी में स्कूलों की छुट्टी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मनमर्जी से वेतन दे रहे हैं। बैरागढ़ सिविल अस्पताल में भी यही रवैया अपनाया जा रहा है। 100 विस्तर वाले हथाईखेड़ा डैम के पास बने गोविंदपुरा अस्पताल में भी मजदूरों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। सेंगर का आरोप है कि भोपाल के आसपास के कई अस्पतालों का ठेका दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग में चल रहे गड़बड़झाले और श्रमिकों, सफाई कर्मचारियों को कलेक्टर रेट से भी कम दिए जा रहे वेतनमान की जांच कराने की मांग की है।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...