11.4 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभेल न्यूज़दादाजी धाम मंदिर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई को

दादाजी धाम मंदिर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई को

Published on

भेल भोपाल

दादाजी धाम मंदिर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई को,राजधानी के रायसेन रोड पटेल नगर भोपाल में स्थित दादाजी धाम मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 जुलाई दिन गुरुवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव बडी धूमधाम से मनाया जायेगा। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, मंदिर व्यवस्था समिति सदस्य एवं भक्तों की मीटिंग शनिवार को हुई, जिसमें इस बार गुरुपूर्णिमा महोत्सव बड़े रूप में मनाया जाएगा।

इस कार्यक्रम के संबंध में चर्चा सम्मिलित हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव,सचिव धनंजय बोरकर, कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, ट्रस्टी मनोज मोहन, जीवन नामदेव अनीता नामदेव और मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य आरडी धुर्वे, सर्वेश,हर्ष, स्वाति बोरकर, संतोष भारद्वाज, अभिषेक राजपूत एवं भक्तों, पंडित राजेंद्र पलिया ने बताया कि इस अवसर पर प्रात: 07:30 बजे सभी भगवान की पूजन के बाद वेदव्यास जी, गर्भग्रह में विराजमान धूनीवाले दादाजी (सांईखेड़ा,खंडवा) वाले की पूजन के बाद प्रात:10:00 बजे से श्री दादाजी गुरुदेव का अभिषेक, पूजन, हवन, आरती, भजन कीर्तन दोपहर 12:00 से विष्णु सहस्त्रनाम पाठ विष्णु सहस्त्रनाम मंडल द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़िए: MP Rain Alert:28 ज़िलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, मंडला-डिंडोरी में स्कूलों की छुट्टी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

एवं दोपहर 1:00 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भक्तों के लिए मंदिर  के पट प्रात:05:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक खुले रहेंगे। इस कार्यक्रम में देश, प्रदेश,शहर के विभिन्न स्थानों से भी हजारों की संख्या में धूनीवाले दादाजी (सांईखेड़ा खंडवा) वाले एवं श्री दादाजी गुरुदेव सांईखेड़ा वाले के भक्तगण व श्रद्धालु शामिल होंगे।

Latest articles

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

संतों के विचारों से मजबूत होती है सनातन संस्कृति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर के आराध्य श्री गोविंददेव जी मंदिर परिसर...

More like this

बीएचईएल भोपाल द्वारा अवधपुरी चौराहे के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई — अवैध गुमटियों व दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, क्षेत्र हुआ...

भोपाल बीएचईएल भोपाल द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए...

बीएचईएल के प्रेस शॉप में नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन का लोकार्पण

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के फीडर्स विभाग के प्रेस शॉप प्रभाग में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...