10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालक्षत्रिय करणी सेना की बैठक संपन्न,कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा  —...

क्षत्रिय करणी सेना की बैठक संपन्न,कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा  — लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान किया जाए—इंदल सिंह राणा

Published on

भोपाल

क्षत्रिय करणी सेना की बैठक संपन्न,कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा  — लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान किया जाए—इंदल सिंह राणा,भोपाल क्षत्रिय करणी सेना की बैठक भोपाल के सांवरिया मैरिज गार्डन में संपन्न हुई  जिसमें मुख्य रूप से क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजीत कीर्तिवाल,वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष भोपाल आशु सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय, वंदना ठाकुर  के साथ समस्त प्रदेश एवं  जिला अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी, तहसील पदाधिकारी उपस्थित हुए।

बैठक में मुख्य रूप से संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाए एवं युवाओं को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ा जाए ऐसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने कहा की सरकार को लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान करना चाहिए जिससे सभी के पास आत्म सुरक्षा के लिए हथियार उपलब्ध हो।

यह भी पढ़िए: भेल के कस्तूरबा अस्पताल ने किया एंबुलेंस सेवाओं का विस्तार

आने वाला समय बहुत ही खराब है और इस खराब समय में हम सबको सुरक्षित रहना है तो अपने-अपने पास हथियार होना अति आवश्यक है। बैठक में ऐसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई एवं आगामी समय में मुख्यमंत्री निवासी घेराव करने जैसी रणनीति पर भी चर्चा हुई।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...