21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभेल न्यूज़शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सांसद आलोक शर्मा ने कई विभागों के...

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सांसद आलोक शर्मा ने कई विभागों के अफसरों के साथ बैठक की— बिना प्लानिंग के पहुंचे अफसरों पर सांसद हुए नाराज

Published on

भेल भोपाल।

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सांसद आलोक शर्मा ने कई विभागों के अफसरों के साथ बैठक की
— बिना प्लानिंग के पहुंचे अफसरों पर सांसद हुए नाराज। राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम समेत अन्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। वे उस समय नाराज हो गए जब अफसरों से उन्होंने प्लानिंग के बारे में जानना चाहा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर नाराजगी जताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्कूलों में ई-रिक्शा प्रतिबंधित होंगे और एक सप्ताह में लेफ्ट टर्न सुधर जाएंगे।

सांसद आलोक शर्मा ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहा कि जब भी वे बैठक में आएं, पूरी तैयारी के साथ आएं और एक सप्ताह में लेफ्ट टर्न व्यवस्था सुधारने का प्लान एस्टीमेट के साथ तैयार करके दें। शहर के 42 चौराहे हैं, जिनमें लेफ्ट टर्न की समस्या है।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ई-रिक्शा को स्कूलों में प्रतिबंधित करने को कहा। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को ई-रिक्शा में बैठाकर स्कूल भेजना ठीक नहीं है। अतिक्रमण और सड़कों से कंडम वाहन हटाने की मुहिम की भी समीक्षा की गई। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से दो-तीन दिन अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका, लेकिन बाद में लगातार यह मुहिम जारी है।

यह भी पढ़िए: Pre-diabetes warning signs:क्या आपको भी है प्री-डायबिटीज? जानें ये शुरुआती लक्षण और समय रहते करें बचाव

सांसद शर्मा ने सड़कों पर बेतरतीब तरीके से लगाए गए विद्युत ट्रांसफॉर्मर और खंबों को हटाने कलेक्टर से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में इसके लिए नई पॉलिसी बनाने पर चर्चा हुई थी। इस पर अधिकारियों ने बताया कि विद्युत विभाग की कमेटी बन चुकी है। इसकी एक बैठक भी हो चुकी है। अगली बैठक में विद्युत विभाग की एमडी और सक्षम अधिकारियों को भी बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा गया। पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल सुबह 8 से लेकर रात 11 बजे तक खुलने चाहिए।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...