7.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedEPFO का बड़ा फैसला: डैथ रिलीफ फंड अब ₹15 लाख, हर साल...

EPFO का बड़ा फैसला: डैथ रिलीफ फंड अब ₹15 लाख, हर साल 5% बढ़ेगी राशि

Published on

नई दिल्ली। EPFO : कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए राहत की बड़ी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने डैथ रिलीफ फंड (Death Relief Fund) की राशि बढ़ाने का ऐलान किया है।

अब ₹15 लाख मिलेगा लाभ

अब तक यह राशि ₹8.8 लाख थी, जिसे बढ़ाकर ₹15 लाख कर दिया गया है। यह नया नियम 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा।

हर साल होगी 5% की बढ़ोतरी

EPFO ने यह भी तय किया है कि 1 अप्रैल 2026 से हर साल 5% की बढ़ोतरी की जाएगी। यानी आने वाले वर्षों में लाभार्थी परिवारों को और ज्यादा आर्थिक सहारा मिलता रहेगा।

क्लेम प्रक्रिया और आसान

नाबालिग बच्चों के नाम क्लेम पर अब गार्जियनशिप सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी।

क्लेम सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज़ और परेशानी-रहित होगा।

यह भी पढ़िए: कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में एंटी-रैगिंग वीक का आयोजन

UAN-आधार लिंकिंग में राहत

EPFO ने जॉइंट डिक्लेरेशन प्रक्रिया को सरल बनाया है। अब आसानी से आधार अपडेट और लिंक किया जा सकेगा।

परिवारों को मिलेगा सहारा

यह कदम उन परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित होगा, जो अपने प्रिय सदस्य को खोने के बाद आर्थिक कठिनाइयों का सामना करते हैं। अब न सिर्फ मुआवजे की राशि बढ़ेगी बल्कि हर साल इसमें बढ़ोतरी भी होगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...