21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभोपालभोपाल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी की मासिक बैठक  

भोपाल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी की मासिक बैठक  

Published on

भोपाल।

भोपाल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी की मासिक बैठक,भोपाल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कोहेफिजा स्थित कार्यालय में संपन्न हुई । इस बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में सबसे पहले वित्तीय वर्ष 2024-25 का ऑडिट रिपोर्ट कोषाध्यक्ष  कृष्णकुमार बांगड़  द्वारा सदन में प्रस्तुत किया गया एवं बैठक में इसके बारे में विस्तार से चर्चा हुई।

इसके साथ ही कोषाध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया कि अपने वर्तमान कार्यकाल में अध्यक्ष डॉ. तेजकुलपाल सिंह पाली के नेतृत्व में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भोपाल चेम्बर आर्थिक रूप से बहुत मजबूत स्थिति में खड़ा है। आज की स्थिति में भोपाल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पास एफडीआर एवं बचत खाते को मिलाकर कुल 10185307=00 (एक करोड़ एक लाख पच्चासी हजार तीन सौ सात रु.) हैं।

भोपाल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वार्षिक साधारण सभा की तारीख निर्धारित की गई। यह 20 सितंबर को सुबह 11:00 बजे, दिगंबर जैन मंदिर कोहेफिजा, भोपाल में आयोजित होगा। इसके अलावा आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए गतिविधि शुल्क एवं नवीन सदस्य बनाने हेतु अंतिम तारीख पर भी संशोधन किया गया। गतिविधि शुल्क एवं नवीन सदस्य बनाने हेतु चुनाव के तारीख की घोषणा होने तक के लिए बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़िए:जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली माटी गणेश की कार्यशाला — बच्चों महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिमा निर्माण किया

बैठक में भोपाल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आगामी चुनाव के संभावित तिथि को भी निर्धारित किया गया है। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्धारित किया गया है कि 15 दिसंबर के पश्चात भोपाल चेंबर के चुनाव होंगे।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...