3.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़दादाजी धाम मंदिर में रविवार को होंगे कई आयोजन

दादाजी धाम मंदिर में रविवार को होंगे कई आयोजन

Published on

भेल भोपाल।

दादाजी धाम मंदिर में रविवार को होंगे कई आयोजन,राजधानी के रायसेन रोड के पास पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में रविवार को राधा अष्टमी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह दिन देवी राधा के अवतरण दिवस पर मंदिर में विराजमान भगवान राधे कृष्ण जी का विशेष श्रृंगार किया किया जाएगा। मंदिर में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। 

इस दिन सांय 6:00 बजे से पूजन,अभिषेक, मंत्र का जाप, पूजा-पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, धन-समृद्धि मिलती है, और भक्तगण राधा रानी की विशेष कृपा प्राप्त करते हैं एवं ऋषि दधीचि का जन्मोत्सव भी भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। मंदिर के गर्भगृह की परिक्रमा में स्थापित ऋषि दधीचि जी का विधि विधान से पूजन किया जाएगा। यह दिवस ऋषि दधीचि के विश्व के कल्याण के लिए अपने प्राणों का त्याग कर अस्थियाँ दान करने के महान परोपकार को याद करने के लिए मनाया जाता है। 

यह भी पढ़िए: ट्रम्प टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला: भारत पर क्या होगा असर?

इस शुभ अवसर पर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी को भक्तों अपने घर से पकवान बनाकर छप्पन भोग लगाया जाएगा। सांय 07:30 बजे से महाआरती में बड़ी संख्या में वर्धमान सिटी, पटेल नगर, सिद्धार्थ लेक सिटी एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होंगे। भगवान को भोग लगाने के बाद मे सभी भक्तों को छप्पन भोग का महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...