18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल यूनिट में नव पदोन्नत पर्यवेक्षकों के लिए होराइजन प्रोग्राम

बीएचईएल भोपाल यूनिट में नव पदोन्नत पर्यवेक्षकों के लिए होराइजन प्रोग्राम

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल भोपाल में जून 2025 में नव पदोन्नत पर्यवेक्षकों के लिए छह दिवसीय होराइजन प्रोग्राम के प्रथम सत्र का शुभारंभ विपुल अग्रवाल, महाप्रबंधक (एमएम) एवं कार्यक्रम का समापन टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया। इस अवसर पर सुरेखा बंछोर उपस्थित थे। सत्र में कुल 45 नव पदोन्नत पर्यवेक्षकों ने प्रतिभागिता की।

सभी पदोन्‍नत प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि आप हमारे उत्पादन इकाई की सबसे महत्वपूर्ण (चाबी) हैं। आप हमारे कारखाने की वो कड़ी हैं जो कि अपने दायरे में हुए कार्य का वास्तविक इनपुट अपने से ऊपर (अधिकारी) स्तर पर पहुंचाते हैं। आपकी भूमिका उत्पादन के क्षेत्र में एक ब्रिज की तरह है; जहॉं से वास्तविक उत्पादन का आंकलन किया जाता है।

उन्‍होंने सभी प्रतिभागियों से कहा कि आपके काम का व्यावहारिक तरीका ही हमारे उत्पाद की गुणता और लक्ष्य को निर्धारित करता है और पूरा भी करता है । इसीलिए आपका जोश अपने कार्यक्षेत्र में हमेशा बने रहना जरूरी है। साथ उन्होने सभी प्रतिभागियों को पदोन्नत होने पर नई जिम्मेदारी निभाने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर बोलते हुए श्री सिंह ने सभी प्रतिभागियों से कहा कि अब आपका रोल बदला है तो अब आप एक टीम लीडर की तरह कार्य करें ना कि बॉस की तरह। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि सबसे पहले जरूरी है आपके लिए स्वयं अनुशासन और समय का पालन करना एवं अपने कार्य की पूर्व प्लानिंग करना है।

यह भी पढ़िए: सतना में शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका, कांग्रेस नेताओं ने उठाई किसानों की समस्या

ये तीन बातें आपको जीरो टोलरेंस की नीति अपनाने में मदद करेंगीं तभी और आप अपने साथियों से अच्छी तरह काम करा पाएंगे। अंत में श्री सिंह ने सभी पदोन्‍नत प्रतिभागियों से सत्र के फीडबैक लिए एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्‍यवाद ज्ञापन कीर्ति सिंह, प्रबंधक (एचआरडी) ने किया।

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

More like this

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...