18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हरिद्वार में “स्वच्छोत्सव”‌ का शुभारम्भ

बीएचईएल हरिद्वार में “स्वच्छोत्सव”‌ का शुभारम्भ

Published on

हरिद्वार।

समूचे राष्ट्र के साथ – साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी, 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा- 2025” पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है । इस वर्ष के पखवाड़े को “स्वच्छोत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बीएचईल में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ।

सभी कर्मचारियों को “स्वच्छोत्सव” की शुभकामनाएं देते हुए, बीएचईएल के महाप्रबन्धक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार ने कहा कि यह पहल, एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण को सुनिश्चित करने, जागरूकता का प्रसार करने तथा सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक कदम है । उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे परिवेश, बल्कि हमारे आंतरिक अनुशासन और जीवन मूल्यों का भी प्रतिबिंब है ।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने समाज के सभी वर्गों को, इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी संजय पंवार ने बताया कि स्वच्छोत्सव के दौरान, बीएचईएल उपनगरी में अनेक स्थानों पर सफाई अभियान चलाए जाएंगे। इससे पहले दिनांक 17 सितम्बर को बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग द्वारा “स्वच्छता शपथ” लेकर “स्वच्छोत्सव” अभियान की शुरुआत की गई।

यह भी पढ़िए: अनजुमन तरक्‍की-ए-उर्दू (हिंद) ने राहत सामग्री गुरुद्वारा समिति को सुपुर्द की

उल्लेखनीय है कि इस अभियान के अंतर्गत बीएचईएल उपनगरी स्थित विभिन्न पार्कों, आवासीय परिसरों, शापिंग सेन्टर्स, पीठ बाजारों तथा धार्मिक स्थलों इत्यादि की साफ-सफाई की जायेगी तथा तथा यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि वे हमेशा स्वच्छ एवं सुंदर बने रहें। इस अवसर पर नगर प्रशासन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...