10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभेल न्यूज़मंत्री कृष्णा गौर के जन्मदिन पर सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया स्वास्थ्य...

मंत्री कृष्णा गौर के जन्मदिन पर सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर— नेत्र शिविर एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम

Published on


भेल भोपाल

मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस के अवसर पर सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सेवा और जनजागरूकता को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नेत्र परीक्षण शिविर तथा हेलमेट वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया।

इस अवसर पर अतिथि पार्षद उर्मिला मौर्य, शिरोमणि शर्मा, किरण खरे, दीपाली तिवारी, अध्यक्ष सार्थक वेलफेयर सोसाइटी दीप्ति सिंह द्वारा शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने रक्तचाप, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ नेत्र परीक्षण भी किया। कई ज़रूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।

यह भी पढ़िए: दादाजी धाम मंदिर में शैलपुत्री मैया का पूजन, महाराज अग्रसेन जी का मनाया जन्मोत्सव भेल भोपाल।

कार्यक्रम में यातायात सुरक्षा जागरूकता पर विशेष संदेश दिया गया और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। मंत्री कृष्णा गौर जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज की असली सेवा वही है, जो स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों को सशक्त बनाए। सार्थक वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम करती रहेगी। इस अवसर पर श्रद्धा दुबे, शर्लिनी अग्निहोत्री, कीर्ति किरार, स्वप्निल दुबे, वंदना पांडे, ज्योति राजपूत, प्रेरणा शर्मा, अंजू चौबे, ज्योति परखे, निशा गर्ग, वंदना मेघानी सहित दीपक दुबे, देवेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी पैड वितरित

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

झांसी। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने...