19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए स्वच्छता अनिवार्य है– रंजन...

प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए स्वच्छता अनिवार्य है– रंजन कुमार— बीएचईएल में “स्वच्छोत्सव”‌ के अंतर्गत किया गया श्रमदान

Published on

भेल हरिद्वार।
समूचे राष्ट्र के साथ- साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा- 2025” पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।इस वर्ष के पखवाड़े को “स्वच्छोत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज बीएचईएल उपनगरी के सेक्टर-3 स्थित सिविल मेंटीनेंस कार्यालय के समीप, नगर प्रशासन विभाग के तत्वावधान में “एक दिन-एक घंटा-एक साथ” नामक श्रमदान सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व, बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबन्धक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य मात्र सौंदर्यबोध नहीं है, बल्कि यह हमारे और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद आवश्यक है । उन्होंने उपस्थित जनों से आग्रह किया कि वे स्वयं अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखें, कचरे का सही निपटान करें और सभी को ऐसा करने के लिए प्रेरित करें । महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ जीवन में, स्वच्छता का महत्वपूर्ण स्थान है । नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी संजय पंवार ने बताया कि “स्वच्छोत्सव” के अंतर्गत बीते दिनों में, बीएचईएल उपनगरी के विभिन्न स्थानों पर कई सफाई अभियान चलाए गए और आगे भी जारी रहेंगे।  

यह भी पढ़िए: मंत्री कृष्णा गौर के जन्मदिन पर सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर— नेत्र शिविर एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम

उल्लेखनीय है कि “स्वच्छोत्सव” के अंतर्गत बीएचईएल उपनगरी स्थित विभिन्न पार्कों, आवासीय परिसरों, शॉपिंग सेन्टर्स, पीठ बाजारों, धार्मिक स्थलों तथा सार्वजनिक मार्गों इत्यादि की साफ-सफाई की जा रही है । साथ ही यह भी तय किया जा रहा है कि वे हमेशा स्वच्छ एवं सुंदर बने रहें। हाल ही में उपनगरी के सेक्टर – 1 शॉपिंग सेंटर, सेक्टर – 2 स्थित गुरूद्वारा, सेक्टर – 4 पीठ बाजार तथा आर्य समाज मंदिर के निकट, वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाए गए। इस अभियान में बीएचईएल हरिद्वार के समस्त महाप्रबंधकों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के नोडल अधिकारी चन्द्रकांत त्रिपाठी ने भी भाग लिया।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...