19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़प्रभात साहित्य परिषद का 46 वां वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह संपन्न

प्रभात साहित्य परिषद का 46 वां वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह संपन्न

Published on

भोपाल।

राजधानी की संस्था प्रभात साहित्य परिषद द्वारा दुष्यंत संग्रहालय के राज सदन में परिषद का 46 वां वार्षिकोत्सव, सम्मान समारोह एवं काव्य पाठ आयोजन रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलपति सन्तोष चौबे की अध्यक्षता में एवं समावर्तन पत्रिका के सम्पादक मुकेश वर्मा के मुख्य आतिथ्य में तथा साहित्य मर्मज्ञ राजेन्द्र शर्मा “अक्षर ” के विशेष आतिथ्य में तथा साहित्य विशेषज्ञ बलराम गुमाश्ता के सारस्वत आतिथ्य में एवं रमेश नन्द के संचालन में किया गया।

आरम्भ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की आराधना के उपरांत अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात संस्था अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और स्वागत वक्तव्य अशोक निर्मल ने दिया। तदुपरांत अतिथियों ने शाल श्रीफल प्रतीक चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंटकर अशोक धमेंनिया अशोक एवं डॉ. बलप्रदा श्रीवास्तव “बिन्दू ” को गीतकार महेश जोशी सम्मान डॉ. अनिल शर्मा “मयंक” को श्री भगवानदास शर्मा साहित्य सम्मान दीपक पगारे को राधाकृष्ण शर्मा साहित्य सम्मान डॉ नीता खरे को श्यामा देवी वाजपेयी सम्मान सुश्री सुनीता शर्मा “सिद्धि” को मिथिलेश शर्मा सम्मान मदन “तन्हाई ” को डी.डी.राउत मानव सम्मान एवं श्रीमती शोभा जोशी को अजुद्दी देवी स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया।

यह भी पढ़िए: भेल भोपाल में कैन्टीन प्रबंधन समिति की बैठक आज

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में काव्य पाठ हुआ जिसमें दीपक शुक्ला “दनादन” भोपाल प्रमोद पवैया (देवरी) नरेंद्र चंदेल (उदयपुरा) श्याम श्रीवास्तव “सनम” (डबरा) सत्येन्द्र सत्यज (विदिशा) ज्योति श्रीवास्तव (साईखेड़ा,नरसिंहपुर) एवं देवेश देव भोपाल ने काव्य पाठ में भाग लेकर संचालन भी किया। अंत में संस्था के संरक्षक अशोक निर्मल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...