भेल भोपाल।
कॉरपोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और सक्रियता से सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं जिनमें ओरल प्रेज़ेंटेशन, फार्मा क्विज़ (जिसमें विज़ुअल विज्ञापन, लक्षणों से रोग पहचान एवं चित्रों से उपकरण पहचान जैसी रोचक प्रतिस्पर्धाएँ शामिल थीं) का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़िए: भेल भोपाल में कैन्टीन प्रबंधन समिति की बैठक आज
कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण के साथ हुआ। छात्रों ने अपनी प्रतिक्रिया में बताया कि इस प्रकार की रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ केवल इसी संस्थान में आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे इस महाविद्यालय का हिस्सा हैं।
