12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में बनेगा फ्लैटेड इंडस्ट्री पार्क

गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में बनेगा फ्लैटेड इंडस्ट्री पार्क

Published on

भेल भोपाल।

इस साल फरवरी में शुरू हुए मप्र के पहले मंडीदीप फ्लैटेड इंडस्ट्री एरिया के बाद जल्द गोविंदपुरा में प्रदेश का दूसरा फ्लैटेड प्रोजेक्ट बनकर तैयार होगा। गोविंदपुरा इंडस्ट्री एरिया के एच और एफ सेक्टर के बीच दो खाली पड़े इंडस्ट्रियल प्लॉट पर ये बहुमंजिला इंडस्ट्री एरिया विकसित होगा। बीते साल मप्र सरकार ने उद्योगों के लिए जमीन की दिक्कतों को देखते हुए बहुमंजिला इंडस्ट्री एरिया बनाकर फ्लैट की तर्ज पर प्लाट देने का निर्णय किया था।

इस साल राजधानी में हुई भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बाद मंडीदीप में प्रदेश के पहले फ्लैटेड इंडस्ट्री एरिया का काम शुरू किया गया था। हाल ही में राजधानी में स्थित गोविंदपुरा इंडस्ट्री एरिया में एमएसएमई विभाग ने एफ और एच सेक्टर के बीच दो खाली पड़े औद्योगिक प्लाट देखे और इस पर फ्लैटेड इंडस्ट्री एरिया की योजना बनी है। लगभग 12500 वर्गमी क्षेत्र में जी +5 मंजिला आधुनिक भवन बनेगा। लघु उद्योग निगम को दिए प्रोजेक्ट की शुरूआती लागत लगभग 40 करोड़ है। गारमेंट, फार्मा, इंजीनियरिंग कम्पोनेंट जैसे उद्योग इसमें आएंगे।

कमिश्नर एमएसएमई और एमडी लघु उद्योग निगम दिलीप कुमार ने कहा कि इसके लिए ड्राइंग और डिजाइन तैयार है। विभागीय मंत्री के सामने प्रेजेंटेशन में कुछ सुझाव आए थे, इन्हे जोड़कर जल्द ही वापस प्रस्ताव भेजेंगे। अनुमति मिलते ही प्रमुख सचिव की अध्यक्षता वाली समिति के सामने इसे रखा जाएगा। सहमति मिलते ही टेंडर फाइनल कर दिए जाएंगे। स्थानीय उद्योगों से भी सुझाव ले रहे हैं।

यह भी पढ़िए: छठ पूजा के दिन शासकीय अवकाश के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग, सिक्योरिटी, इलेक्ट्रिक रूम, कैंटीन आदि बनेंगे। हर फ्लोर पर 1 हजार वर्गफीट की जगह उद्योगों को दी जाएगी। फर्स्ट -सेकंड फ्लोर पर बड़ी जगह की आवश्यकता होने पर एक साथ दो प्लॉट उद्योग ले सकेंगे। उसके ऊपर के फ्लोर पर एक ही प्लॉट की अनुमति होगी। 6 पैसेंजर लिफ्ट और माल आदि ढोने के लिए 2 लोडिंग ऑटो हर मंजिल तक ले जानी वाली लिफ्ट लगेंगी।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...