17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़श्री राम मंदिर आनंद नगर से निकली राजधानी की सबसे आकर्षक श्रीराम...

श्री राम मंदिर आनंद नगर से निकली राजधानी की सबसे आकर्षक श्रीराम बारात— बीतेे 17 साल से आनंद नगर हिंदु उत्सव समिति की निकल रही राम बारात, पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र हर साल रहती है— राम बारात में राम रथ के अलावा भव्य झांकियों के ट्राले, तासे वैन्ड, उपला टीम घोडे आदिवासी संस्कृति के प्रस्तुती करण के लिए बाहर से टीम आई थीं

Published on

भेल भोपाल।

आनंद नगर श्रीराम मंदिर से श्री राम वारात चल समारोह रविवार शाम को धूमधाम निकाला गया। भोपाल के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक इस राम बारात को देखने के लिए पूरे शहर से लोग पहुंचे थे। समिति अध्यक्ष देवेंद्र चौकसे के अनुसार यह भगवान श्री राम की बारात पिछले सत्रहवर्षों से लगातार निकाली जा रही है। इस वर्ष विशाल रूप में निकाला गया। बारात में राम रथ के अलावा भव्य झांकियों के ट्राले, तासे वैन्ड, उपला टीम घोडे आदिवासी संस्कृति के प्रस्तुती करण के लिए बाहर से टीम आईं थीं। मध्य प्रदेश की संस्कृति की झलक इस कार्यक्रम में देखने को मिली।

भोपाल में पहली बार समारोह में संत समागम हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इस वर्ष देवेन्द्र चौकसे द्वारा की गई। भोपाल नवाबी दौर के अलावा अपने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए भी आनंद नगर राम बारात को जाना जाता है. यहां नवाबी दौर के बाद से ही मां दुर्गा की पूजा के साथ राम बारात का सिलसिला भी चल रहा है। श्री दुर्गा उत्सव एवं श्री राम बारात समारोह समिति इस बार आकर्षक श्री राम बारात का आयोजन कर रही है. यह भव्य व ऐतिहासिक बारात इस बार पूरे शहर में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

यह भी पढ़िए: छठ पूजा के दिन शासकीय अवकाश के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

भगवान राम विद्युत सज्जायुक्त हंस रथ में अपने भ्राता लक्ष्मण और महर्षि विश्वामित्र के साथ विराजमान हुए। रथ के आगे और पीछे बैंड व तासे चल रहे थे। रामजी की निकली सवारी और अवध से चले राम मिथिला की ओर जनकपुरी में बाजे शहनाई आदि गीतों की धुन बजाई जा रही थी। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों के द्वारा भगवान राम की आरती की गई। साथ ही एक दर्जन स्थानों पर पुष्प वर्षा हुई।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...