3.9 C
London
Saturday, February 14, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल गरबा महोत्सव का रंगारंग आतिशबाजी के साथ समापन,प्रतिभागियों ने जीता स्कूटी,...

भोजपाल गरबा महोत्सव का रंगारंग आतिशबाजी के साथ समापन,प्रतिभागियों ने जीता स्कूटी, सोने की अंगूठी, स्मार्ट फोन, 7 दिन में 83 को मिला पुरस्कार

Published on

भोपाल.

राजधानी के भेल जम्बूरी मैदान पर चल रहा भोजपाल गरबा महोत्सव का सोमवार को बुंदेली लोक गायिका ममता शर्मा की रंगारंग प्रस्तुतियों और भव्य आतिशबाजी के साथ समापन हो गया। महोत्सव में प्रतिभागिता करने वाले प्रतिभागियों को ईनाम में स्कूटी, सोने की अंगूठी, स्मार्ट फोन, वॉच, नेक बैंड सहित अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा, विशिष्ठ अतिथि गिरीश शर्मा, अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

विजेताओं को मिला सम्मान

भोजपाल गरबा महोत्सव के सातवें दिन गरबा महोत्सव समिति, और मोबाइल गैजेट्स पिपलानी की ओर से कई श्रेणियों में प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। फैंटास्टिक फोर गु्रप की सुनीता राव, मृदुला, रिचा ने प्रथम पुरस्कार एक्टिवा जीता। बेस्ट कपल विशाल- शांति, बेस्ट डांसर फीमेल अत्रिका और बेस्ट कास्ट्यूम में मंजूरिका को एमजी ज्वेलर्स की ओर से गोल्ड रिंग दी गई। बेस्ट डांसर मेल करण सिंह पटेल, बेस्ट कास्ट्यूम मेल ऋषि प्रजापति को विमल इलायची की ओर से स्मार्ट फोन दिया गया।

मोबाइल गैजेट्स पिपलानी की ओर से बेस्ट किड्स में अनन्या उपाध्याय, बेस्ट पगड़ी देवेंद्र मेहरा, कामन सर्कल से चिरायु मेडिकल कॉलेज की छात्राएं प्रियंका एंड गु्रप के साथ ही अन्य प्रतिभागियों को अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सात दिन के इस आयोजन में 83 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

सहयोग देने वालों का आभार

अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि गरबा महोत्सव में मनोरंजन और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहरवासियों द्वारा सात दिनों तक दिए गए इस प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हुए सभी का आभार जताया और सहयोग देने वाले सभी साथियों को सम्मानित किया।

अंतिम दिन पहुंची भारी भीड़

गरबा महोत्सव के अंतिम दिन 50 हजार से ज्यादा लोग आयोजन में पहुंचे। दूसरे साल भव्य स्वरूप में भोजपाल गरबा महोत्सव शहरवासियों के बीच उभर कर सामने आया। आयोजन में उपाध्यक्ष सुनील शाह, महेंद्र नामदेव अखिलेश नागर, मधु भवनानी, विनय सिंह, केश कुमार शाह, दीपक शर्मा, देवेन्द्र चौकसे, सुनील वैष्णव, इंद्रजीत मौर्य, गोपाल शर्मा, चंदन वर्मा, मनीष निम्बोलकर सहित पूरी टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़िए: धन्यवाद भोपाल…भोजपाल गरबा महोत्सव का भव्य अतिशबाजी के साथ रंगारंग समापनगरबा प्रेमियों ने डीजे और ढोल की थाप पर मचाया धमाल, ममता शर्मा ने…

दो अक्टूबर को मनेगा दशहरा उत्सव

भोजपाल दशहरा महोत्सव समिति द्वारा भेल जम्बूरी मैदान पर 2 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। असत्य पर सत्य की विजय के इस पर्व पर रंगारंग डिजिटल आतिशबाजी की जाएगी। देश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका आशा वैष्णव सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी। समिति द्वारा यहां भोपाल का सबसे बड़ा रावण दहन किया जाएगा। इसमें 111 फीट ऊंचे रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का दहन किया जाएगा। पत्रिका और भोजपाल मेला समिति का यह आयोजन भोपाल की सांस्कृतिक विरासत को एक नया आयाम दे रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

भेल स्पोर्ट्स क्लब में छात्रा के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी कर रहा था ब्लैकमेल

भोपाल गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के भेल स्पोर्ट्स क्लब में एक इंजीनियरिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म...

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारीभोपालभारत...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...