29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यसीहोर में रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

सीहोर में रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Published on

सीहोर।

रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब सीहोर के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिलाओं के लिए रक्त कैंसर, स्तन कैंसर (मैमोग्राफी जांच) एवं सर्वाइकल कैंसर से संबंधित निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने जांच के साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रारंभिक स्तर पर उनकी पहचान सुनिश्चित करना था। रोटरी क्लब सीहोर के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

यह भी पढ़िए: बुलडोजर एक्शन का मतलब कानून तोड़ना नहीं: सीजेआई

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अभिजीत देशमुख, विशेष अतिथि अरुणा राय, डॉ पुष्पा कन्नोजिया, नेहा विजयवर्गीय, डॉ सुनीता सिसोदिया, डॉ मालती आर्य, डॉ ऋचा आर्य, डॉ श्रेष्ठ सक्सेना, हिमांशु, रघुनंद निगोदिया आदि मौजूद थे

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...