2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयसुरक्षा बलों ने कश्मीर में आतंकी उमर नबी का घर उड़ाया, कई...

सुरक्षा बलों ने कश्मीर में आतंकी उमर नबी का घर उड़ाया, कई जगह मारे छापे, 600 से अधिक हिरासत में

Published on

पुलवामा।
दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले में आतंकी उमर नबी के घर को ब्लास्ट कर ध्वस्त कर दिया। डीजीपी मोहन ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि उमर नबी पिछले लंबे समय से पुलवामा के कोकड़ इलाके में रहकर आतंकियों को मदद पहुंचाता था। पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।
दिल्ली ब्लास्ट के बाद से सुरक्षा एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसी क्रम में पिछले 3 दिनों में कश्मीर के लगभग 500 स्थानों पर छापा मारकर बड़ी संख्या में संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

अब तक 600 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार उमर नबी कई मॉड्यूल के संपर्क में था और उसे ब्लास्ट की साजिश में शामिल माना जा रहा है। जांच टीम ने उमर नबी के भाइयों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार उमर नबी और उसका नेटवर्क धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था।

यह भी पढ़िए: Bihar Election Result: तारापुर सीट पर चला डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का जादू, 45,000 से अधिक वोटों से जीते

उसके घर से बरामद डिजिटल सामग्री और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मोबाइल डेटा, व्हाट्सऐप चैट, लोकेशन हिस्ट्री और कॉल रिकॉर्ड से कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए और सेना संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को आगे बढ़ा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि कश्मीर में चल रहा अभियान अब और तेज किया जाएगा।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...