19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालशासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा व अवैध गतिविधियों की शिकायत, ग्रामीणों ने...

शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा व अवैध गतिविधियों की शिकायत, ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

Published on

भोपाल ।
ग्राम छानी पठार के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि और भवन पर अवैध कब्ज़ा, अवैध नशे के कारोबार तथा असामाजिक गतिविधियों के संचालन की शिकायत करते हुए एसडीएम हुजूर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इन गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जाए, ताकि ग्राम में व्याप्त भय का वातावरण समाप्त हो सके। ग्रामीणों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि पिछले आठ–दस वर्षों से कुछ व्यक्तियों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर उसके आसपास अवैध नशे का कारोबार और ईंट–स्टोन से संबंधित गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस अवैध कब्जे के कारण गांव में कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपित व्यक्तियों द्वारा ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, तथा गांव की महिलाओं और बच्चों में भी डर का माहौल बन गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते दिनों नशे से जुड़ी कुछ घटनाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है, जिससे आमजन भयभीत हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अवैध गतिविधियों की शिकायत करने पर भी उचित कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जिसके चलते अवैध कब्ज़ाधारियों के हौसले बढ़े हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूरी ग्राम पंचायत इस समस्या से प्रभावित हो रही है और सामाजिक शांति भंग हो रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम महोदय से अनुरोध किया है कि शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए और गांव में अवैध नशे के कारोबार पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि गांव के लोग सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर सकें। ज्ञापन सौंपने वालो में प्रमुख रूप से भाजपा के युवा नेता बबलू सोनी के सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे ।

यह भी पढ़िए: कस्तूरबा अस्पताल भोपाल ने मनाया 59वां स्थापना दिवस

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...